बतौली में महिला से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, शिकायत के कुछ ही घंटों में पुलिस ने दबोचा

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,2सितंबर2026

सरगुजा जिले में महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में बतौली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश करते हुए उसे हिरासत में लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

🟠पीड़िता ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को पीड़िता थाना बतौली पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया,कि कदनई सुगाझरिया निवासी जयप्रकाश पैकरा ने उसे अकेला देखकर उसके विरोध के बावजूद जबरन दुष्कर्म किया।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बतौली पुलिस ने अपराध क्रमांक 113/26 दर्ज किया। मामले में धारा 296, 351(3) और 64(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

🟠पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश और तलाश की कार्रवाई की गई।लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने मामले के आरोपी जयप्रकाश पैकरा, पिता सुदामा पैकरा, उम्र 24 वर्ष, निवासी कदनई सुगाझरिया, थाना बतौली को हिरासत में लिया।

🟠पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। पुलिस का कहना हैं,कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ अपराध से संबंधित साक्ष्य पाए जाने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

🟠महिला अपराधों पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सरगुजा पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए,शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने ऐसे मामलों में पीड़ितों को बिना किसी डर के थाने में शिकायत दर्ज कराने और पुलिस से सहायता लेने की अपील की हैं।

🟠इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शिव कुमार ध्रुव, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट तथा आरक्षक राजेश खलखो, राकेश एक्का और जोगी बड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें