संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने रामानुजगंज एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,4सितंबर2026

संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने गुरुवार को, रामानुजगंज स्थित एसडीएम एवं तहसील कार्यालय के, साथ-साथ रामचंद्रपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं, रिकॉर्ड रूम और न्यायालय कक्ष का अवलोकन कर पंजियों के संधारण तथा न्यायालयीन कार्यप्रणाली की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने अधिकारियों को, राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए कहा,कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और त्रुटि सुधार जैसे आम नागरिकों से सीधे जुड़े प्रकरणों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

🟠सभी राजस्व प्रकरण ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य

दुग्गा ने स्पष्ट निर्देश दिए,कि प्रत्येक राजस्व प्रकरण अनिवार्य रूप से ऑनलाइन दर्ज किया जाए तथा सभी आदेश पत्र नियमानुसार ऑनलाइन ही जारी किए जाएं। उन्होंने कहा,कि ऑनलाइन प्रक्रिया से कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को अपने प्रकरणों की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।उन्होंने शासकीय दस्तावेजों एवं नस्तियों के व्यवस्थित संधारण पर भी विशेष जोर दिया। सभी अभिलेखों को क्रमबद्ध एवं सूचीबद्ध तरीके से रखने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर संबंधित दस्तावेज तत्काल उपलब्ध हो सकें। आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के, चक्कर न लगाने पड़ें।संभागायुक्त ने कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा भवन में, आवश्यक मरम्मत कार्य कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  चन्दन संजय त्रिपाठी, उपायुक्त आर.के. खूंटे एवं शारदा अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम आनंद राम नेताम सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें