भाजपा बलरामपुर-रामानुजगंज में संगठन का विस्तार,विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला प्रभारी नियुक्त

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,4सितंबर2026

भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में, संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने के लिए, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला प्रभारियों की घोषणा की गई हैं। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की सहमति से जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित ने नवनियुक्त, प्रभारियों की सूची जारी की।नई जिम्मेदारियों में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी के रूप में अजय यादव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसके अलावा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी बिहारी पाल, सहकारिता की सुनील तिवारी, चिकित्सा की गोपालजी कुशवाहा, आर्थिक की आकाश अग्रवाल, शिक्षा की गौतम सिंह, बुनकर की राकेश भारती और मत्स्यकार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी निर्मल मित्र को दी गई हैं।इसी क्रम में सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रभारी ओमप्रकाश सोनी, व्यापार प्रकोष्ठ के धर्मपाल जायसवाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के मान सिंह, एनजीओ प्रकोष्ठ के अनिल तिवारी, विधि प्रकोष्ठ के उत्तम यादव, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के मस्त सेन सिंह, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के पूरंजय मिश्र तथा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी अनिल कुमार दुबे नियुक्त किए गए हैं।

🟠संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी

भाजपा नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त जिला प्रभारियों को, शुभकामनाएं देते हुए,उनसे अपने-अपने प्रकोष्ठों को सक्रिय बनाने और पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की हैं।पार्टी का मानना हैं,कि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े इन प्रकोष्ठों के सक्रिय होने से संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और जिले में भाजपा के, सांगठनिक कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें