जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,6सितंबर2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कवर्धा स्थित श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर पहुंचकर भगवान श्री राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद का संचार हो। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और धर्म एवं सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पर्व भी है।

उन्होंने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और खुशियां लेकर आए। साथ ही उन्होंने प्रदेश के निरंतर विकास और प्रगति की भी कामना की।इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन किए और जन्माष्टमी पर्व उत्साह एवं आस्था के साथ मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें