संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,6सितंबर2026
बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए बुनियादी सुविधाओं,शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा हैं। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने, रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सगुनी में आयोजित कार्यक्रम में नव निर्मित रंगमंच और अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शिक्षकों का सम्मान किया तथा महिलाओं को पूरक आहार का वितरण भी किया।
मंत्री वर्मा ने कहा,कि बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया,कि विधानसभा के करीब 260 गांवों और दो नगरपालिकाओं में विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं हैं। विकास कार्यों का आवंटन बिना भेदभाव के किया जा रहा हैं,ताकि प्रत्येक गांव और पंचायत को समान रूप से विकास का लाभ मिल सके।
🟠शिक्षा और आंगनबाड़ी अधोसंरचना पर जोर
ग्रामीण बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए,तिल्दा ब्लॉक के 40 स्कूलों में अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराया जा रहा हैं। स्कूलों में पेयजल, बाउंड्रीवॉल और शौचालय जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा हैं। साथ ही गांवों में आंगनबाड़ी भवन, खेल मैदान और सामुदायिक शेड निर्माण को भी प्राथमिकता दी जा रही हैं।
🟠गांवों में रोशनी और अधोसंरचना का विस्तार
ग्रामीण जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए, विधानसभा के 50 गांवों में नई लाइटें लगाने 2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई हैं। इसके अलावा मुक्तिधाम निर्माण, तालाबों के सौंदर्यीकरण और पिंडा-बूतरा निर्माण के कार्य भी जारी हैं। राजस्व विभाग के माध्यम से लगभग 15 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
🟠17 सितंबर को विशेष आयोजन का आह्वान
मंत्री टंक राम वर्मा ने 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर,नागरिकों से दीप प्रज्वलित कर आयोजन को उत्साहपूर्वक मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा,कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा हैं।












