कॉलेज छात्रों के लिए 9 सितंबर को जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज, मोबाइल से ले सकेंगे हिस्सा

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,7सितंबर2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियों को,बढ़ावा देने के उद्देश्य से 09 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय, ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में होने वाली इस प्रतियोगिता में, जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे।

🟠मोबाइल से दे सकेंगे क्विज

स्वीप कार्ययोजना के तहत जिले के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) का गठन किया गया हैं। इन्हीं क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी जा रही हैं।ऑनलाइन क्विज के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा महाविद्यालयों को एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें कुल 30 प्रश्न होंगे। विद्यार्थी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ही क्विज में शामिल हो सकेंगे। इससे अधिक से अधिक युवा मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया हैं।

🟠मिलेगा ऑनलाइन प्रमाण पत्र

क्विज में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सहभागिता का ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिता में प्राप्त स्कोर भी प्रतिभागियों की ईमेल आईडी पर उपलब्ध कराया जाएगा।जिला निर्वाचन कार्यालय ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्धारित तिथि पर प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम के फोटो और वीडियो कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

🟠युवा मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर

‘नो वोटर टू बी लेफ्ट बिहाइंड’ की भावना के अनुरूप जिले में युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मताधिकार के महत्व और निर्वाचन प्रणाली की जानकारी से जोड़ने के लिए,लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।इस ऑनलाइन क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों की निर्वाचन संबंधी जानकारी बढ़ाने के साथ उन्हें अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें