ऑपरेशन शंखनाद : 14 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,7सितंबर2026

ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए,14 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से सकुशल बरामद किया हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं,जबकि उसके दो साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश जारी हैं।मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के ग्राम खरसोता का हैं।

पुलिस के अनुसार,6 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 1 बजे मुखबिर से सूचना मिली,कि कुछ लोग बोरोकोना के जंगल के रास्ते से बड़ी संख्या में,गौवंशों को पैदल हांकते हुए खरसोता पुलिया की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के अनुसार गौवंशों को झारखंड की ओर ले जाया जा रहा था।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल ग्राम खरसोता के लिए रवाना हुई। खरसोता पुलिया के पास पुलिस टीम ने कुछ लोगों को गौवंशों को तेजी से हांकते हुए देखा। पुलिस ने घेराबंदी की तो संदिग्ध तस्कर गौवंशों को छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे।

पुलिस टीम ने पीछा कर एक संदिग्ध तस्कर को मौके से पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रेम सुधार राम (28 वर्ष), निवासी ग्राम डड़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर के रूप में हुई।पुलिस ने मौके से कुल 14 गौवंशों को सकुशल बरामद किया। बरामद गौवंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। पुलिस के अनुसार फरार दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई हैं,और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही हैं।

🟠छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

मामले में थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी प्रेम सुधार राम को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।

🟠पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई और गौवंशों की सकुशल बरामदगी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, उप निरीक्षक संजीव कायता, प्रधान आरक्षक संजीत, सविता एवं आरक्षक राम प्रताप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🟠एसएसपी ने कहा संलिप्त किसी को नहीं बख्शेंगे

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने 14 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया हैं,और एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। उन्होंने कहा,कि मामले में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें