अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,7सितंबर2026
जिले में जल संरक्षण और ग्रामीण विकास कार्यों को, गति देने के लिए मनरेगा के तहत विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत रामचंद्रपुर की ग्राम पंचायत कुर्लूडीह के भुंइया पारा में रोजगार दिवस के अवसर पर बोल्डर चेक डैम का निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं। इस कार्य से 10 स्थानीय श्रमिकों को रोजगार मिला हैं।
कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह कार्य कराया जा रहा हैं। कार्यस्थल पर सभी 10 श्रमिकों की दैनिक उपस्थिति पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एनएमएमएस (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) ऐप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जा रही हैं। साथ ही कार्यस्थल की जियोटैगिंग भी की गई हैं।
भुंइया पारा के प्राकृतिक नाले पर पत्थरों की सहायता से तैयार किया जा रहा बोल्डर चेक डैम क्षेत्र में,जल संरक्षण के साथ-साथ मिट्टी संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ढलानदार और पथरीली भूमि के कारण बारिश के दौरान होने वाले तेज भू-कटाव को नियंत्रित करने में इससे मदद मिलेगी। इससे आसपास के खेतों की उपजाऊ मिट्टी को बहने से बचाया जा सकेगा।
चेक डैम बनने से बारिश के पानी के तेज बहाव की गति कम होगी और पानी के धीरे-धीरे भूमि में समाने से कुओं एवं बोरवेल के जलस्तर में सुधार होने की उम्मीद हैं। इसके अलावा मानसूनी जल के संचय से वनांचल क्षेत्र में गर्मी के मौसम में मवेशियों के लिए पेयजल तथा ग्रामीणों के निस्तारी कार्यों के लिए पानी उपलब्ध रहने में भी मदद मिलेगी।
जलभराव के कारण आसपास के कृषि क्षेत्रों में लंबे समय तक नमी बनी रहने से किसानों को आगामी फसलों की सिंचाई में भी लाभ मिलेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत रामचंद्रपुर ने निर्माण एजेंसी को कार्य को तकनीकी मानकों एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।












