सीतापुर में एक महीने में दो बार चोरी, 4.32 लाख रुपये नगद समेत सामान पार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,9सितंबर2026

सीतापुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने,सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम पंचायत भंवरडांड में स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करने वाले संचालक ने,एक महीने के भीतर दो बार चोरी होने का आरोप लगाया हैं। पीड़ित के मुताबिक, दोनों वारदातों में कुल 4 लाख 32 हजार रुपये नगद समेत कीमती सामान चोरी हो गया।पीड़ित का आरोप हैं,कि चोरी की घटनाओं से जुड़े सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई हैं। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर अब पीड़ित ने सरगुजा एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई हैं।

🟠पहले मिर्ची पाउडर फेंककर लूट की कोशिश का आरोप

पीड़ित सत्यनारायण कुशवाहा के अनुसार, इससे पहले भी अज्ञात बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र को निशाना बनाने की कोशिश की थी। आरोप हैं,कि बदमाशों ने मिर्ची पाउडर फेंककर लूट की कोशिश की थी। इसके बाद चोरों ने दोबारा केंद्र को निशाना बनाया।

🟠11 जुलाई और 11 अगस्त को तोड़ा ताला

शिकायतकर्ता के मुताबिक, 11 जुलाई और 11 अगस्त को अज्ञात चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं में कुल 4 लाख 32 हजार रुपये नगद और अन्य कीमती सामान चोरी होने का दावा किया गया हैं।

🟠CCTV फुटेज देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही गई हैं। शिकायतकर्ता का आरोप हैं, कि उसने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।स्थानीय पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट शिकायतकर्ता अब एसपी कार्यालय पहुंचा हैं। उसने पुलिस अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कर,चोरी के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें