न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,9सितंबर2026
अंबिकापुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ,नगर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की हैं। नगर निगम की टीम ने घड़ी चौक से गांधी चौक तक दुकानों के बाहर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग और प्रचार सामग्री को हटाया।शहर के प्रमुख मार्ग पर दुकानों के बाहर लगाए गए,बड़े-बड़े होर्डिंग के कारण यातायात प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसे देखते हुए नगर निगम कमिश्नर और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे लगे अवैध होर्डिंग को JCB की मदद से हटाया।
🟠दुकानदारों को दी सख्त समझाइश
कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने दुकानदारों को, दोबारा दुकान के बाहर अवैध रूप से होर्डिंग या प्रचार सामग्री नहीं लगाने की समझाइश दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया,कि सार्वजनिक मार्ग और यातायात व्यवस्था में बाधा बनने वाले अवैध होर्डिंग के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
🟠संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
नगर निगम कमिश्नर एवं राजस्व विभाग के नेतृत्व में, गठित संयुक्त प्रशासनिक टीम ने घड़ी चौक से गांधी चौक तक अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क और दुकानों के बाहर लगाए गए अवैध होर्डिंग को हटाकर मार्ग को व्यवस्थित किया गया।नगर निगम की इस कार्रवाई से शहर के मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद हैं।












