बलरामपुर में 1908 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन क्विज से परखा अपना निर्वाचन ज्ञान

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,10सितंबर2026

जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत, युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और निर्वाचन व्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से,सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में, विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 1908 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों के माध्यम से अपने ज्ञान का आंकलन किया।🟠इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब बना जागरूकता का माध्यम

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी महाविद्यालयों में,इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) का गठन किया गया हैं। इन क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों को लगातार मतदाता पंजीयन, मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन प्रणाली और मतदाता अधिकारों से संबंधित जानकारी दी जा रही हैं।ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व से परिचित कराने के साथ उन्हें स्वयं और अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना हैं। इसके साथ ही युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

🟠प्राचार्य, प्राध्यापक और नोडल अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

प्रतियोगिता का सफल आयोजन महाविद्यालयों के प्राचार्यों, प्राध्यापकों एवं नोडल अधिकारियों के बेहतर समन्वय से हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए, जिससे युवाओं को मतदाता जागरूकता गतिविधियों में आगे भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।🟠ECI Net से घर बैठे मिलेंगी मतदाता सेवाएं

जिला निर्वाचन कार्यालय ने विद्यार्थियों के साथ-साथ आम नागरिकों से भी भारत निर्वाचन आयोग के, अधिकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं ECI Net का उपयोग करने की अपील की हैं।इसके माध्यम से नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, नए मतदाता के रूप में पंजीयन कराने, आवश्यक संशोधन करने तथा निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न जानकारियां और सेवाएं ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

🟠युवा मतदाताओं को जागरूक बनाना अभियान का मुख्य उद्देश्य

स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से जिले में युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने के साथ उन्हें जागरूक, जिम्मेदार और सक्रिय मतदाता बनाने की दिशा में, लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज इसी अभियान का हिस्सा हैं, जिसके जरिए विद्यार्थियों ने ज्ञानवर्धक तरीके से निर्वाचन व्यवस्था को समझने और परखने का अवसर प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें