संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,12सितंबर2026
भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से,मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन (National Conference on BOCW) का आयोजन किया जा रहा हैं। 11 और 12 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस सम्मेलन में देशभर के निर्माण श्रमिकों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जा रहा हैं।
सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और छत्तीसगढ़ के श्रम सचिव हिम शिखर गुप्ता, सहित विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।छत्तीसगढ़ की ओर से भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह और मंडल सचिव गिरीश रामटेके सम्मेलन में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
🟠श्रमिक हित की योजनाओं और नवाचारों पर चर्चा
राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान विभिन्न राज्यों द्वारा निर्माण श्रमिकों के हित में संचालित कल्याणकारी योजनाओं, बेहतर कार्यप्रणालियों और नए नवाचारों की जानकारी साझा की जा रही हैं। साथ ही इस बात पर भी चर्चा हो रही हैं,कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों तक प्रभावी और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।सम्मेलन में योजनाओं के जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन, श्रमिकों की जरूरतों के अनुरूप नीतियों को मजबूत करने और भविष्य की रणनीति तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा हैं।यह राष्ट्रीय सम्मेलन देश के निर्माण श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा को अधिक प्रभावी, सुलभ और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा हैं।












