अंधे कत्ल का खुलासा : प्रतापपुर पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा

न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,12सितंबर2026

प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मरहट्टा मनवारडांड में हुई, अगरिया की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं। पुलिस ने हत्या के आरोप में आनंद अगरिया (35) निवासी कनकनगर, थाना प्रतापपुर को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद की गई हैं।पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 की रात ग्राम मरहट्टा मनवारडांड में लाल अगरिया पिता धनुकधारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी पलड़ा, हाल मुकाम ग्राम दुरती पर अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 270/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

🟠एक सप्ताह पुराने विवाद से मिला हत्या का सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए,पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल ने अज्ञात आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि करीब एक सप्ताह पहले मृतक  लाल अगरिया का आनंद अगरिया के साथ विवाद हुआ था।इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदेही आनंद अगरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने आपसी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर लाल की हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

🟠पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और एसडीओपी प्रतापपुर अनूप एक्का के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पुरैना, नरेन्द्र सिंह, पीएसआई विकास गजेन्द्र, एएसआई माधव सिंह, राजेश यादव, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र भगत तथा आरक्षक अशोक कनौजिया, राजकुमार पासवान, राजेश तिवारी और जयप्रकाश पन्ना सक्रिय रहे।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। मामले में आगे की विवेचना जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें