न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,14सितंबर2026
गांधीनगर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा मृतिका को लगातार रोक-टोक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के तथ्य जांच के दौरान सामने आए थे। मामले में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया हैं।
🟠घर में फांसी पर लटका मिला था शव
पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर 2026 को मृतिका का शव उसके निवास स्थान पर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। सूचना के बाद गांधीनगर थाना पुलिस ने मर्ग क्रमांक 85/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया।जांच के दौरान पुलिस टीम ने मृतिका के परिजनों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना हैं,कि बयानों में ज्ञान तिवारी द्वारा मृतिका को रोक-टोक करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की जानकारी सामने आई।
🟠पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार
जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी की पहचान ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ ज्ञान तिवारी (27 वर्ष), पिता रामेश्वर तिवारी, निवासी मुक्तिपारा, थाना गांधीनगर के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा मृतिका को आत्महत्या के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के पर्याप्त तथ्य सामने आए। इसके बाद गांधीनगर थाने में अपराध क्रमांक 574/26, धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
🟠पुलिस टीम की कार्रवाई
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, सहायक उप निरीक्षक धनंजय पाठक तथा आरक्षक राहुल सिंह, रमन मंडल, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, अमरेश सिंह और घनश्याम देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












