हर्रा टिकरा में विराजे 7 फीट ऊंचे गणपति बप्पा, गणेश उत्सव के 15 साल पूरे होने पर दिखा खास उत्साह

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,15सितंबर2026

हर्रा टिकरा गांव में इस वर्ष गणेश उत्सव को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा हैं। श्री गणेश बिंदास सेवा समिति, हर्रा टिकरा की ओर से विधि-विधान और भक्तिमय माहौल के बीच भगवान श्री गणेश की 7 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई हैं। प्रतिमा को रायपुर-राजिम से हर्रा टिकरा लाया गया, जिसके बाद पूरे गांव में उत्सव का माहौल बना हुआ हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।

🟠15 साल की हुई गणेश उत्सव की परंपरा

समिति के आयोजक प्रेमदास मानिकपुरी ने बताया कि इस वर्ष समिति के गणेश उत्सव को 15 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। समिति की ओर से हर साल आयोजन को कुछ नया और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाता हैं। गणेश उत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए समिति के सदस्य और कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करते हैं।

प्रेमदास मानिकपुरी ने बताया,कि जब गणेश पूजा की शुरुआत की गई थी, तब समिति से जुड़े अधिकांश सदस्यों की उम्र करीब 10 वर्ष थी। बचपन में शुरू की गई यह छोटी सी पहल अब 15 वर्षों की आस्था और परंपरा में बदल चुकी हैं। ग्रामीणों और समिति सदस्यों के निरंतर सहयोग से हर साल आयोजन का स्वरूप और भव्य होता जा रहा हैं।उन्होंने कहा,कि गणपति बप्पा के प्रति आस्था, ग्रामीणों का सहयोग और समिति के सदस्यों की मेहनत ही इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत हैं।

🟠समिति की टीम जुटी आयोजन को सफल बनाने में

🔸️आयोजक : प्रेमदास मानिकपुरी, राजपाल पैकरा, दिलेश्वर पैकरा, संतोष दास, फूलसाय पैकरा, समुंदर दास, समय दास एवं संदीप दास।

🔸️समिति के कार्यकर्ता : विपिन दास, सत्यम पैकरा, मानेश पैकरा, सोनेलाल पैकरा, रोहित दास, अरुण दास, संजू पैकरा, सोनू दास, अमन दास, अनुष्का पैकरा एवं चांदनी पैकरा।

🔸️सदस्य : मनोज पैकरा, अमरीकन दास, बिक्की दास, बबलू पैकरा एवं समस्त ग्रामवासी।

हर्रा टिकरा में गणपति बप्पा की स्थापना के साथ ही गांव का माहौल भक्तिमय हो गया हैं। समिति और ग्रामीणों को उम्मीद हैं,कि इस वर्ष का गणेश उत्सव श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकजुटता के साथ यादगार बनेगा।

गणपति बप्पा मोरया, हर्रा टिकरा के राजा की जय!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें