गोल्फ के देश-दुनिया के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : CM विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,15सितंबर2026

छत्तीसगढ़ अब तेजी से देश के उभरते स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बना रहा हैं। नवा रायपुर में, आयोजित हो रहा ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ प्रदेश की खेल यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फेयरवे गोल्फ एंड कंट्री क्लब रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया और देश-विदेश से पहुंचे खिलाड़ियों का आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर 1983 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एवं प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) के अध्यक्ष कपिल देव की विशेष मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ कोर्स पर हाथ आजमाया और शानदार शॉट लगाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बनेगा। नवा रायपुर को देश-दुनिया के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।🟠132 प्रोफेशनल गोल्फर दिखाएंगे हुनर

प्रतियोगिता में देश-विदेश के कुल 132 प्रोफेशनल गोल्फ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 18 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा,कि इतने बड़े स्तर पर खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना प्रदेश में विकसित हो रहे खेल वातावरण का प्रमाण हैं।उन्होंने कहा,कि बड़े खेल आयोजनों से केवल खिलाड़ियों को मंच नहीं मिलता, बल्कि प्रदेश की पहचान भी मजबूत होती हैं। इससे खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलता हैं,और स्थानीय युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सीखने और प्रेरणा लेने का अवसर मिलता हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि एक समय गोल्फ को केवल संपन्न वर्ग से जुड़ा खेल माना जाता था, लेकिन अब इसका दायरा लगातार बढ़ रहा हैं। छत्तीसगढ़ में भी गोल्फ की संभावनाएं तेजी से विकसित हो रही हैं।

🟠खेल अधोसंरचना और प्रतिभाओं पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य सरकार खेलों को युवाओं के व्यक्तित्व विकास,अनुशासन और आत्मविश्वास से जोड़कर आगे बढ़ा रही हैं। खेल अधोसंरचना का विस्तार करने के साथ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा हैं।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के माध्यम से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर देने का प्रयास किया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को मजबूत किया जा रहा हैं।मुख्यमंत्री ने नेशनल ट्राइबल गेम्स, बस्तर ओलंपिक और सरगुजा ओलंपिक का उल्लेख करते हुए कहा,कि इन आयोजनों ने दूरस्थ क्षेत्रों के हजारों युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया हैं।

🟠खिलाड़ियों को बस्तर और सरगुजा आने का न्योता

मुख्यमंत्री साय ने देश-विदेश से आए खिलाड़ियों से कहा, कि वे प्रतियोगिता के साथ छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और जनजातीय संस्कृति को भी करीब से देखें। उन्होंने खिलाड़ियों को बस्तर और सरगुजा के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने का न्योता दिया।उन्होंने कहा,कि चित्रकोट जलप्रपात, वन क्षेत्रों और प्राकृतिक स्थलों से समृद्ध बस्तर के साथ सरगुजा की पहाड़ियां, जंगल और विशिष्ट संस्कृति पर्यटकों के लिए खास आकर्षण हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई,कि खिलाड़ी छत्तीसगढ़ से टूर्नामेंट की यादों के साथ यहां के लोगों के आत्मीय आतिथ्य और प्राकृतिक सौंदर्य की यादें भी लेकर लौटेंगे।

🟠हर साल हो गोल्फ टूर्नामेंट : कपिल देव

पीजीटीआई अध्यक्ष कपिल देव ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा,कि इस तरह के बड़े प्रोफेशनल टूर्नामेंट खेल संस्कृति को मजबूत करने और नई प्रतिभाओं को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।कपिल देव ने इच्छा जताई कि छत्तीसगढ़ में यह प्रतिष्ठित गोल्फ प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित हो और इसकी तारीखें पहले से तय की जाएं, ताकि देश-विदेश के खिलाड़ी अपने टूर्नामेंट कैलेंडर के अनुसार यहां आने की योजना बना सकें।उन्होंने कहा,कि जिस तरह दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता गोल्फ के प्रमुख केंद्रों के रूप में पहचाने जाते हैं,उसी तरह आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ भी देश के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बना सकता हैं।

पीजीटीआई के सीईओ अमनदीप चहल ने भी छत्तीसगढ़ के वातावरण, गोल्फ कोर्स और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा,कि यहां आने वाले खिलाड़ी दोबारा छत्तीसगढ़ आकर खेलने की इच्छा व्यक्त करते हैं।‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ के आयोजन से नवा रायपुर को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय गोल्फ मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैं। बड़े खेल आयोजनों और मजबूत होती खेल अधोसंरचना के साथ छत्तीसगढ़ अब देश के प्रमुख स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें