न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,15सितंबर2026
जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए, सरगुजा पुलिस ने आदतन अपराधियों और गुंडा-बदमाशों के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया हैं। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिले के,विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियों की निगरानी के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही हैं।पुलिस के अनुसार, जिले में 29 गुंडा-बदमाशों के खिलाफ नई फाइल खोलने की कार्रवाई चल रही हैं। इनमें से 5 मामलों में नई फाइल खोली जा चुकी हैं,जबकि शेष 24 मामलों में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही हैं।
🟠5 गुंडा-बदमाशों की नई फाइल खुली
सरगुजा पुलिस के मुताबिक थाना कोतवाली में 2, थाना गांधीनगर में 2 और थाना मणीपुर में 1 गुंडा-बदमाश की नई फाइल की स्वीकृति कराई जा चुकी हैं।वहीं शेष 24 मामलों में थाना गांधीनगर में 8, थाना उदयपुर में 8, थाना लखनपुर में 6, थाना कोतवाली में 1 और चौकी कुन्नी में 1 प्रकरण में आगे की कार्रवाई जारी हैं।पुलिस का कहना हैं, कि लगातार अपराधों में संलिप्त रहने वाले और क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ाई जा रही हैं।
🟠39 आदतन अपराधियों पर धारा 110 के तहत कार्रवाई
अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले में, आदतन अपराधियों के खिलाफ धारा 110 के तहत कुल 39 प्रतिबंधात्मक प्रकरण तैयार कर न्यायालय के समक्ष पेश किए गए हैं।इनमें थाना कोतवाली पुलिस ने सबसे अधिक 18 प्रकरण, थाना गांधीनगर ने 16, थाना मणीपुर ने 3 और चौकी रघुनाथपुर ने 2 प्रकरण तैयार कर कार्रवाई की है।पुलिस के मुताबिक इस कार्रवाई का उद्देश्य ऐसे अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसना हैं,जिनकी गतिविधियों से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती हैं।
🟠अपराधियों को सख्त संदेश
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने स्पष्ट किया हैं,कि जिले में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की प्राथमिकता आम नागरिकों की सुरक्षा और जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना हैं।सरगुजा पुलिस ने संकेत दिया हैं,कि आने वाले दिनों में भी गुंडा-बदमाशों, आदतन अपराधियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।












