ऑपरेशन उजियारा : अवैध महुआ शराब के खिलाफ पखांजूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

डेनियल सेप्टी,पखांजुर,छत्तीसगढ़,16सितंबर2026

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन उजियारा के तहत,पखांजूर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद की हैं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 960 रुपये बताई गई हैं।पुलिस के अनुसार, अवैध महुआ शराब की बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने पीव्ही-08 चाणक्यपुरी से, पीव्ही-31 जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की।

इसी दौरान संदिग्ध रूप से शराब लेकर जा रहे,व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया।पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से 8 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुकुमार मल्लिक, निवासी पीव्ही-60 यशवंतनगर के रूप में हुई हैं।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की हैं।

🟠अवैध नशे के कारोबार पर लगातार नजर

पखांजूर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की सख्ती का संदेश गया हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार,नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें