सेवा संकल्प अभियान को लेकर बीजेपी ने जारी किया रोडमैप, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का अभियान

न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,16सितंबर2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर, भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जा रही हैं। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस महीनेभर के अभियान को लेकर, अंबिकापुर में बीजेपी ने अपनी विस्तृत कार्ययोजना सामने रखी हैं। अभियान के तहत सेवा, सुशासन और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर तक विभिन्न जनहितैषी एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

🟠संकल्प भवन में मंत्री ने बताई अभियान की रूपरेखा

अंबिकापुर स्थित ‘संकल्प भवन’ भाजपा कार्यालय में, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया,कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी दिन शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से लोग अभियान से जुड़ेंगे।

🟠गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, स्कूलों में प्रतियोगिताएं

अभियान के तहत 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।बीजेपी की कार्ययोजना में ‘नमो सेवा: अनकही कहानियां’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ और ‘सुशासन संवाद’ जैसे कार्यक्रम भी शामिल हैं। इन गतिविधियों के जरिए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने और जनभागीदारी बढ़ाने की योजना हैं।

🟠बूथ स्तर तक पहुंचेगा सेवा का संदेश

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह अभियान आयोजित किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करना हैं।बीजेपी ने अभियान की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी की हैं,जिससे महीनेभर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें