25 साल से सड़क और पुलिया की मांग, बारिश में 500 से ज्यादा ग्रामीणों का संपर्क प्रभावित,थाली लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,17सितंबर2026

जिले के जनपद पंचायत सरगवां क्षेत्र में सड़क,पुलिया और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर,ग्रामीणों की परेशानी सामने आई हैं। बम्हनी नाला पर पुलिया नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो जाता हैं। हालात इतने गंभीर बताए जा रहे हैं, कि बीमार लोगों को भी कई किलोमीटर तक पैदल या झेलगी के सहारे ले जाना पड़ता हैं।हाल ही में एक बीमार पहाड़ी कोरवा महिला को परिजनों ने करीब 3 किलोमीटर तक झेलगी में उठाकर ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक, 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिया के अभाव में एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद परिजनों को महिला को झेलगी में लेकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ा।🟠सड़क-पुलिया की मांग को लेकर थाली लेकर प्रदर्शन

बम्हनी नाला पर पुलिया नहीं होने से नाराज दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने थाली लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना हैं,कि वे पिछले 25 वर्षों से सड़क और पुलिया की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ हैं। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क और पुलिया उपलब्ध कराने की मांग की।

🟠बारिश में 500 से ज्यादा लोगों की बढ़ती परेशानी

ग्रामीणों के अनुसार बम्हनी नाला गांव के बीच से गुजरता हैं। बारिश के दौरान नाले में पानी बढ़ने पर दूसरी ओर रहने वाले 500 से अधिक लोगों का संपर्क प्रभावित हो जाता हैं। इसका असर बच्चों की पढ़ाई, राशन लाने-ले जाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने पर भी पड़ता हैं।ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या भी बताई। उनका कहना हैं, कि साफ पेयजल की सुविधा पर्याप्त नहीं होने के कारण महिलाओं को कुएं और नाले के पानी पर निर्भर रहना पड़ता हैं।🟠वन स्वीकृति के कारण काम में देरी : कलेक्टर

ग्रामीणों की शिकायतों पर कलेक्टर चन्दन संजय त्रिपाठी ने मामले में,प्रशासनिक स्तर पर संज्ञान लेने की बात कही हैं। कलेक्टर के अनुसार सड़क की स्वीकृति प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं,लेकिन वन स्वीकृति नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया हैं। प्रशासन की ओर से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया हैं।अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर हैं,कि वर्षों पुरानी सड़क और पुलिया की मांग कब पूरी होती हैं,और बारिश के दौरान आवागमन की समस्या से उन्हें कब राहत मिलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें