पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शंकरगढ़ दौरा, भागवत कथा में हुए शामिल,कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की चर्चा

न्यूज डेस्क,शंकरगढ़,छत्तीसगढ़,17सितंबर2026

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में, शामिल होकर कथा का श्रवण किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया।कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में आगामी चुनावी रणनीति के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़े विषयों और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।🟠महंगाई और बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा

शंकरगढ़ दौरे के दौरान भूपेश बघेल ने महंगाई और रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार की नीतियों और प्रदेश की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी बात रखी। वहीं, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरा।कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई चर्चा को आगामी राजनीतिक गतिविधियों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा हैं। हालांकि बैठक में चर्चा किए गए अन्य संगठनात्मक बिंदुओं को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई हैं।

🟠कथा कार्यक्रम के बाद अंबिकापुर रवाना

श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल शंकरगढ़ से अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें