अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,17सितंबर2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को रोशनी से जगमगा दिया। विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर,जिले के नगरों से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक दीप प्रज्वलित किए गए। घर-आंगन, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर दीपों की कतारें नजर आईं।जिला स्तरीय मुख्य आयोजन स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में हुआ। यहां करीब 2 हजार विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर ‘आशीर्वाद का दीया’ की भव्य आकृति तैयार की। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इस आकृति के दीप को प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मैदान में 1 लाख 30 हजार दीये एक साथ रोशन हुए और पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
🟠मंत्री रामविचार नेताम ने कहा- विकसित भारत का संकल्प जन-जन का संकल्प
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा,कि 17 सितंबर का दिन विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के कारण विशेष हैं। उन्होंने कहा,कि ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से जिले में एकता और जनभागीदारी का संदेश सामने आया हैं।मंत्री ने कहा,कि विकसित भारत 2047 का संकल्प अब जन-जन की भागीदारी से आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने जिलेवासियों को कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
🟠476 ग्राम पंचायतों से लेकर नगरों तक जले दीप
जिले में कुल 6 लाख 46 हजार 418 दीये प्रज्वलित करने की व्यापक तैयारी की गई थी। इनमें विभागीय और निकाय स्तर के 5 लाख 16 हजार 418 दीये शामिल थे। कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, जनपद, अनुभाग और तहसील कार्यालयों सहित नगरीय निकायों में भी दीप सजाए गए।बलरामपुर, राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी, रामचंद्रपुर और वाड्रफनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने अपने घर-आंगन में स्वेच्छा से दीप जलाए। जिले की 476 ग्राम पंचायतें भी कार्यक्रम से जुड़ीं। शालाओं, छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थाओं, अमृत सरोवरों और पुरातात्विक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए।
🟠जनभागीदारी बनी आयोजन की खास पहचान
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं, शिक्षकों और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। मानव श्रृंखला में शामिल विद्यार्थियों की प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा,कि घर के आंगन में श्रद्धा से जलाया गया एक दीप भी इस अभियान में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा,कि सहभागिता का मूल्य केवल दीयों की संख्या से नहीं, बल्कि सेवा भावना और जनभागीदारी से तय होता हैं।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प भी लिया। आयोजन में सामाजिक सहभागिता और सामूहिक भागीदारी के जरिए जिलेभर में एकता और सेवा भावना का संदेश दिया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।












