बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज, सवा लाख दीयों से जगमगाया विवेकानंद सरोवर

न्यूज डेस्क,रायगढ़,छत्तीसगढ़,18सितंबर2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर,बलौदाबाजार जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ हुआ। जिलेभर में करीब 11 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। जिला मुख्यालय स्थित चौपाटी में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।🟠शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि, निकली भव्य रैली

मुख्य कार्यक्रम से पहले राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और जनप्रतिनिधियों ने शहीद वीर नारायण सिंह चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के बीच चौक से चौपाटी तक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।🟠सवा लाख दीयों से रोशन हुआ विवेकानंद सरोवर

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विवेकानंद सरोवर रहा। यहां सवा लाख दीयों की रोशनी और पेड़ों पर की गई रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। शांत जल में प्रतिबिंबित होते दीपों ने सरोवर के दृश्य को आकर्षक बना दिया। इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे।🟠देशभक्ति गीतों से गूंजा कार्यक्रम

समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा टीम ने देशभक्ति गीत और भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने भी गीत प्रस्तुत किया,जिसका उपस्थित लोगों ने उत्साह के साथ आनंद लिया।जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा,कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा भावना, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता का संदेश हैं। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को लेकर नागरिकों से सहभागी बनने का आह्वान किया।🟠बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कलेक्टर, एसपी, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत सीईओ सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।बलौदाबाजार में दीप प्रज्ज्वलन का यह आयोजन जनभागीदारी, सेवा और सामाजिक सहभागिता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें