छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय AI कॉन्क्लेव, शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल का बनेगा रोडमैप

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,18सितंबर2026

छत्तीसगढ़ ने विद्यालयीन शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी उपयोग की दिशा में,एक अहम पहल की हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय AI Conclave का आयोजन किया गया। विभाग के अनुसार, विद्यालयीन शिक्षा के स्तर पर AI के सार्थक और प्रभावी उपयोग की पहल करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य हैं।कॉन्क्लेव का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए संभावनाओं पर मंथन करना रहा। कार्यक्रम में शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने AI के विभिन्न उपयोगों और संभावित समाधानों पर प्रस्तुतियां दीं।🟠ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने ‘लाईका चिन्हारी’ ऐप लॉन्च

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शाला त्यागी यानी ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा स्कूल से, जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित ‘लाईका चिन्हारी’ ऐप का विमोचन किया।मंत्री ने विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा,कि AI कॉन्क्लेव से सामने आने वाले निष्कर्ष शिक्षकों के लिए सहायक संसाधन के रूप में उपयोगी होंगे और विद्यार्थियों के कौशल विकास को बढ़ावा देने में मदद करेंगे।

🟠AI शिक्षक की जगह नहीं लेगा, बनेगा मददगार साथी

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलजीत सिंह ने कहा कि तकनीकी युग में लोग कई स्तरों पर अनजाने में भी AI का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर तालमेल से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को इस पहल का महत्वपूर्ण उद्देश्य बताया।उन्होंने स्पष्ट किया,कि AI शिक्षकों का स्थान लेने के बजाय उनके सहायक साथी के रूप में काम करेगा।आयुक्त, समग्र शिक्षा डॉ. किरण कौशल ने कहा कि AI की मदद से प्रदेश में स्मार्ट क्लास और ICT लैब का अधिक प्रभावी उपयोग किया जा सकेगा। इससे विद्यार्थियों तक सरल और सुगम शिक्षा पहुंचाने में तकनीक की भूमिका और मजबूत होगी।🟠Google, Microsoft समेत कई संस्थानों के विशेषज्ञों ने रखे विचार

AI कॉन्क्लेव में देश-विदेश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों और कंपनियों की सहभागिता रही। Google, Wadhwani AI, Amazon, Microsoft, Adobe, Khan Academy, Physics Wallah, IIT Bhilai, IIM Raipur, NIT Raipur और CHiPS सहित कई संस्थानों के विशेषज्ञों ने AI और शिक्षा से जुड़े विषयों पर अपने विचार और प्रस्तुतियां साझा कीं।

🟠कॉन्क्लेव के निष्कर्षों से तैयार होगा AI रोडमैप

कार्यक्रम के दौरान सामने आए नवाचारों, तकनीकी समाधानों और संभावनाओं का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के लिए व्यापक AI रोडमैप तैयार किया जाएगा। यह रोडमैप शिक्षकों के लिए सहायक संसाधन विकसित करने, स्मार्ट क्लास और ICT सुविधाओं के प्रभावी उपयोग तथा शिक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में आधार तैयार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें