PM मोदी के जन्मदिन पर बीरगांव में ‘आशीर्वाद का दीप’, सवा लाख दीयों से गूंजा सेवा का संदेश

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,18सितंबर2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने की अपील की। बीरगांव के बुधवारी बाजार मैदान में आयोजित भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं किसान-मजदूर सम्मान समारोह में शामिल हुए, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना सार्वजनिक जीवन जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और गरीब कल्याण के लिए समर्पित किया हैं। उनके जन्मदिवस से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर हैं।🟠किसान और श्रमिक विकास की मजबूत नींव

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा श्रम, कौशल, सृजन और निर्माण के प्रतीक हैं। किसान के परिश्रम से अन्न के भंडार भरते हैं,जबकि श्रमिक, कारीगर और शिल्पकार प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा,कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प श्रमवीरों के सामर्थ्य, कौशल और मेहनत से ही साकार होगा।मुख्यमंत्री ने श्रमिक परिवारों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा,कि पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा और परिवार की आवश्यकताओं के लिए सहायता दी जा रही हैं। उन्होंने बताया,कि अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत 200 बच्चों को निजी आवासीय विद्यालयों में शिक्षा का अवसर दिया जा रहा हैं। साथ ही श्रमिक परिवारों की महिलाओं को ई-रिक्शा के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

🟠किसानों की समृद्धि पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा हैं। उन्होंने दो वर्षों के बकाया धान बोनस और सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा,कि सरकार का प्रयास खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने, कृषि उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि करने का हैं।मुख्यमंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए महतारी वंदन योजना और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से चल रही गतिविधियों का भी उल्लेख किया।

🟠बीरगांव में ढाई साल में 175 करोड़ के विकास कार्य

मुख्यमंत्री साय ने बताया,कि बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में पिछले ढाई वर्षों में लगभग 175 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा,कि सड़क, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नगरीय अधोसंरचना के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार की विकास दृष्टि गांवों, कस्बों, छोटे शहरों और दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों तक समान रूप से विकास और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने पर केंद्रित हैं।

🟠बस्तर में विकास और रोजगार के अवसरों का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने बस्तर सहित दूरस्थ क्षेत्रों में विकास गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा,कि नियद नेल्ला नार जैसी पहल के माध्यम से गांवों तक शासन की योजनाएं और सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। पर्यटन और वनोपज आधारित गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय युवाओं के रोजगार तथा जनजातीय परिवारों की आय बढ़ाने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं।

🟠76 प्रतिभाओं का किया सम्मान

समारोह में मुख्यमंत्री साय ने सामाजिक, सांस्कृतिक, कला, साहित्य, समाजसेवा, खेल और विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 76 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं।कार्यक्रम को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा तथा रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भी संबोधित किया। उन्होंने भी प्रदेशवासियों से ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने की अपील की।इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, किसान, श्रमिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें