अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,19सितंबर2026
विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और नवाचार की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाली,इंस्पायर-अवार्ड मानक (INSPIRE-MANAK) योजना 2026-27 में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई हैं। अब इच्छुक विद्यालय 10 अक्टूबर 2026 तक विद्यार्थियों के ऑनलाइन नामांकन प्रस्तुत कर सकेंगे।स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार नामांकन की समय-सीमा बढ़ाई गई हैं। जिला शिक्षा विभाग ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रमुखों से अपील की हैं,कि वे अपने विद्यालय के विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नवाचारी परियोजनाओं का नामांकन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराएं।
🟠बच्चों के आइडिया को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का मंच
इंस्पायर-मानक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की पहल हैं। इसका उद्देश्य स्कूल स्तर पर ऐसे विद्यार्थियों की पहचान करना हैं,जिनमें वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की क्षमता हैं।योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने नए विचारों और नवाचारी सोच को सामने रखने का अवसर मिलता हैं। इससे कम उम्र में ही बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और समस्याओं के नए समाधान तलाशने की दिशा में प्रोत्साहन मिलता हैं।
🟠स्कूल प्रमुखों से अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील
जिला शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रमुखों से कहा हैं,कि वे विद्यार्थियों को योजना के बारे में जानकारी दें और उनके मौलिक एवं नवाचारी विचारों को नामांकन के लिए प्रोत्साहित करें। विभाग का लक्ष्य है कि जिले से अधिक से अधिक विद्यार्थी इस राष्ट्रीय स्तर की योजना में भाग लें और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त करें।विद्यार्थियों से भी अपील की गई हैं,कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना नामांकन पूरा कराएं। 10 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाई गई समय-सीमा विद्यार्थियों के लिए अपने नए विचारों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर हैं।जिला शिक्षा विभाग ने विद्यालयों से नामांकन प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए,निर्धारित समय-सीमा के भीतर अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया हैं।












