कैनवास पर सजा विद्यार्थियों का ‘मेरे सपनों का भारत’, रंगों में दिखे विकसित और स्वच्छ राष्ट्र के सपने

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,19सितंबर2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत बलरामपुर जिले के, विद्यालयों में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और राष्ट्रप्रेम को अभिव्यक्ति देने के लिए ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिले के सभी संचालित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में हुई,इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने कैनवास और ड्राइंग शीट पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के जरिए आकार दिया। किसी चित्र में विकसित भारत की तस्वीर दिखाई दी तो किसी में स्वच्छ और हरित पर्यावरण का संदेश उभरा। सामाजिक समरसता,आधुनिक तकनीक और मजबूत राष्ट्र की कल्पनाओं को भी विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से खूबसूरती से प्रस्तुत किया।🟠रंगों में उभरी नई पीढ़ी के भारत की कल्पना

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की बनाई तस्वीरों में उनके सपनों के भारत की झलक देखने को मिली। रंगों और रेखाओं के माध्यम से बच्चों ने ऐसा भारत चित्रित किया, जहां स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकता और विकास साथ-साथ आगे बढ़ते दिखाई दिए।मासूम हाथों से बनाए गए इन चित्रों ने विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता के साथ-साथ उनके भीतर मौजूद सामाजिक और राष्ट्रीय सरोकारों को भी सामने रखा।🟠चित्रकला के साथ दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आयोजन के दौरान संस्था प्रमुखों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूक किया। चित्रकला को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए,विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया गया।जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल से विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच,सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति दायित्वबोध को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह भी दिखाया कि नई पीढ़ी अपने भविष्य के भारत को लेकर किस तरह की कल्पना रखती हैं,विकास, स्वच्छता, हरियाली, समरसता और मजबूत राष्ट्र की तस्वीर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें