न्यूज डेस्क,रायगढ़,छत्तीसगढ़,19सितंबर2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल से रायगढ़ के पंजीयन कार्यालय को, आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल पंजीयन कार्यालय के रूप में विकसित किया गया हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत यहां पंजीयन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए कई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। अब कार्यालय की व्यवस्था में प्रक्रिया के साथ नागरिकों की सुविधा और जरूरत को प्राथमिकता दी जा रही हैं।संपत्ति की रजिस्ट्री प्रत्येक व्यक्ति और परिवार के लिए महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, कार्यालय में पंजीयन से जुड़े विभिन्न चरणों को व्यवस्थित किया गया हैं,ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी और बार-बार कार्यालय आने की स्थिति से बचाया जा सके।
🟠प्रवेश से पंजीयन तक हर चरण में सुविधा
कार्यालय में प्रवेश करते ही नागरिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हेल्प डेस्क और रिसेप्शन की व्यवस्था की गई हैं। दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच की सुविधा से कमियों की जानकारी प्रक्रिया के शुरुआती चरण में ही मिल जाती हैं। इससे अंतिम चरण में होने वाली परेशानी और समय की बचत होती हैं।भीड़ एवं कतार को व्यवस्थित करने के लिए टोकन आधारित कतार प्रबंधन प्रणाली लागू की गई हैं। मुद्रांक शुल्क, पंजीयन शुल्क और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी बोर्ड एवं डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं डिजिटल और कैशलेस भुगतान की सुविधा से लेन-देन में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया गया हैं।मॉडल पंजीयन कार्यालय में प्रतिदिन औसतन 64 नागरिक सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं, जबकि रोजाना औसतन 16 दस्तावेजों का पंजीयन हो रहा हैं। नागरिकों का औसत प्रतीक्षा समय 15.33 मिनट दर्ज किया गया हैं। अब तक प्राप्त फीडबैक में 105 सकारात्मक नागरिक प्रतिक्रियाएं भी दर्ज की गई हैं।
🟠9 चरणों में व्यवस्थित हुई पूरी प्रक्रिया
मॉडल पंजीयन कार्यालय में नागरिकों की पूरी प्रक्रिया को 9 चरणों में व्यवस्थित किया गया हैं। इसमें कार्यालय में प्रवेश, हेल्प डेस्क से मार्गदर्शन, दस्तावेजों का प्री-चेक, टोकन प्राप्त करना, व्यवस्थित प्रतीक्षा, निर्धारित पंजीयन प्रक्रिया, डिजिटल अथवा कैशलेस भुगतान, दस्तावेज एवं स्टेटस की जानकारी और कार्य पूर्ण होने के बाद सम्मानजनक निकास शामिल हैं।
🟠वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा
नागरिकों की सुविधा के लिए कार्यालय में वातानुकूलित प्रतीक्षालय, आरामदायक लाउंज, चार्जिंग स्टेशन, स्वच्छ पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सहायता की व्यवस्था भी की गई हैं। नागरिक क्यूआर कोड के माध्यम से अपने अनुभव और सुझाव सीधे साझा कर सकते हैं।
🟠तकनीक के साथ कार्यसंस्कृति में भी बदलाव
सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए कार्यालय में समर्पित सर्वर रूम और मजबूत आईटी अधोसंरचना विकसित की गई हैं। मॉडल पंजीयन कार्यालय की व्यवस्था केवल आधुनिक सुविधाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सरल प्रक्रिया, तकनीकी व्यवस्था, पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिकों के प्रति संवेदनशील व्यवहार को भी इसका हिस्सा बनाया गया हैं।सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित रायगढ़ का मॉडल पंजीयन कार्यालय तकनीक और सुव्यवस्थित प्रक्रियाओं के माध्यम से, सरकारी सेवाओं को नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों को दर्शाता हैं। इसका उद्देश्य नागरिकों के समय का सम्मान करते हुए उन्हें सरल और बेहतर सेवा अनुभव उपलब्ध कराना हैं।












