छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,19सितंबर2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज रायपुर में आयोजित ‘इकॉन-2026’ इवेंट एंड एंटरटेनमेंट कॉन्क्लेव में शामिल हुए। उन्होंने देशभर से पहुंचे इवेंट मैनेजर्स का स्वागत करते हुए कहा,कि इवेंट मैनेजमेंट आज तेजी से एक बड़े उद्योग के रूप में उभर रहा है। ऐसे आयोजन छत्तीसगढ़ की पहचान और संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सामने रखने का अवसर प्रदान करते हैं।उप मुख्यमंत्री साव ने कहा,कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों में अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश की नई औद्योगिक नीति में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ तेजी से मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा हैं। उन्होंने कहा,कि इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों और संस्थाओं के प्रयासों से प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को नई गति मिल सकती हैं।🟠देशभर के इवेंट मैनेजर्स से पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने का आग्रह

साव ने देश के विभिन्न राज्यों से आए इवेंट मैनेजर्स और मेहमानों से छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा,कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की यात्रा कर यहां की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की संभावनाओं को करीब से समझें।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की दृष्टि से बहुत कुछ ऐसा हैं, जिसे देश और दुनिया तक पहुंचाने की आवश्यकता हैं। इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोग अपनी रचनात्मकता और अनुभव के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत एवं पर्यटन स्थलों को व्यापक मंच प्रदान कर सकते हैं।

🟠नवाचार से पर्यटन और आर्थिक विकास को मिलेगी गति

उप मुख्यमंत्री ने कहा,कि ‘इकॉन-2026’ जैसे मंच पर देशभर से आए विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करें और नए अवसरों पर मिलकर काम करें। इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में नवाचार और नए प्रयोग छत्तीसगढ़ में पर्यटन के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने में सहायक हो सकते हैं।उन्होंने कॉन्क्लेव के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें