एसपी योगेश पटेल ने थाना अजाक का किया वार्षिक निरीक्षण,जवानों की सुनी समस्याएं

न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,19सितंबर2026

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने थाना अजाक का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर,कार्यालयीन व्यवस्थाओं और अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।🟠वेशभूषा और टर्नआउट का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना अजाक में पदस्थ अधिकारियों और जवानों की वेशभूषा एवं टर्नआउट का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से उनकी ड्यूटी,कार्य संबंधी आवश्यकताओं और व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जवानों ने अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुना।एसपी ने समस्याओं के यथासंभव निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने के लिए कहा।

🟠रिकॉर्ड और लंबित मामलों की समीक्षा

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना अजाक के विभिन्न रिकॉर्ड एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रकरणों की स्थिति,थाना संबंधी अभिलेखों और रिकॉर्ड संधारण की जानकारी ली। उन्होंने सभी दस्तावेजों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।एसपी ने थाना स्तर पर लंबित कार्यों और प्रकरणों का समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ विभागीय कार्यों में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।🟠पीड़ितों की शिकायतों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी-कर्मचारियों से कहा,कि पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अभिलेखों के बेहतर संधारण और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर भी विशेष जोर दिया।वार्षिक निरीक्षण के दौरान डीएसपी अजाक रीता नीलम कुजूर, थाना प्रभारी अजाक फर्दीनंद कुजूर, स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा एवं रीडर विकास सिंह सहित थाना अजाक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें