अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश की घोषणा का स्वागत,युवा अग्रवाल सम्मेलन ने जताया आभार

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,19सितंबर2026

महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर शासकीय अवकाश की घोषणा किए जाने पर,अंतर्राष्ट्रीय युवा अग्रवाल सम्मेलन ने हर्ष व्यक्त किया हैं। सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष अमित चौधरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार, धन्यवाद एवं साधुवाद व्यक्त किया।अमित चौधरी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी अग्रवाल समाज के आराध्य और महान युगपुरुष हैं। उन्होंने समाज को समानता, सेवा, सहयोग, सामाजिक समरसता और लोककल्याण का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

🟠‘एक ईंट और एक रुपया’ का दिया सहयोग का संदेश

प्रदेश अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा,कि महाराजा अग्रसेन जी की सामाजिक व्यवस्था ‘एक ईंट और एक रुपया’ परस्पर सहयोग और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान का प्रतीक रही हैं। इसके माध्यम से उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनने और जरूरतमंदों को आगे बढ़ने में सहयोग देने का संदेश दिया।उन्होंने कहा,कि अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश की घोषणा महाराजा अग्रसेन जी के सामाजिक योगदान और उनके विचारों के सम्मान के रूप में देखी जा रही हैं। इससे आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों और सिद्धांतों को जानने का अवसर मिलेगा।

🟠पूरे अग्रवाल समाज में हर्ष का वातावरण

अमित चौधरी ने कहा,कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा अग्रसेन जयंती को सम्मान देते हुए,की गई घोषणा से अग्रवाल समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की ओर से मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति पुनः आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा,कि ‘एक ईंट और एक रुपया’ के माध्यम से महाराजा अग्रसेन जी ने सहयोग,सेवा और समरसता का जो संदेश दिया, उसे आगे बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी हैं। अंतर्राष्ट्रीय युवा अग्रवाल सम्मेलन महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने तथा समाज में सेवा, सहयोग, एकता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।अंत में प्रदेश अध्यक्ष अमित चौधरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति पुनः धन्यवाद और साधुवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें