गांव-गांव पहुंच रही पशु चिकित्सा सेवा, बलरामपुर में पशुधन स्वास्थ्य और नस्ल सुधार को मिली गति

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,19सितंबर2026

जिले में ‘सेवा-मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत संचालित सेवा संकल्प अभियान के,माध्यम से पशुधन स्वास्थ्य और नस्ल सुधार को लेकर व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर पशुधन विकास विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर पशुपालकों को,उनके घर के द्वार पर ही निःशुल्क पशु चिकित्सा और नस्ल सुधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं।

🟠संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण

अभियान के तहत पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज तथा बकरियों में एंटरोटॉक्सिमिया से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा हैं। विभाग का कहना हैं,कि समय पर टीकाकरण से संक्रामक बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलेगी और पशुधन को सुरक्षित रखने में पशुपालकों को लाभ होगा।

🟠कृत्रिम गर्भाधान से नस्ल सुधार पर जोर

पशुधन विकास विभाग द्वारा बकरियों और गौवंशीय पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही सेक्स सॉर्टेड सीमन से उत्पन्न बछिया एवं पड़िया का सत्यापन कार्य किया जा रहा हैं। विभाग के अनुसार, इन गतिविधियों का उद्देश्य बेहतर नस्ल के दुधारू पशुओं की संख्या बढ़ाने और पशुपालकों की आय में सुधार की दिशा में मदद करना हैं।

🟠पशुपालकों को दी जा रही जरूरी जानकारी

विभागीय दल पशुपालकों को पशुओं के रख-रखाव, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण और पशुधन विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दे रहे हैं। अभियान के दौरान पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य पर नियमित निगरानी रखने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क करने के लिए जागरूक किया जा रहा हैं।पशुधन विकास विभाग ने पशुपालकों से अपील की हैं,कि वे अपने नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था या भ्रमणशील पशु चिकित्सा दल से संपर्क कर उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें