संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22सितंबर2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ अभियान का आयोजन छत्तीसगढ़ के, सभी आश्रम एवं छात्रावासों में किया जाएगा। अभियान के तहत विद्यार्थियों के बीच चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों और विचारों के जरिए सामने रखने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी अपनी रचनात्मक सोच, कल्पनाशीलता और देश के भविष्य को लेकर अपने विचारों को कला एवं भाषण के माध्यम से व्यक्त करेंगे।
🟠रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा
अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना हैं। चित्रकला के माध्यम से बच्चे अपनी कल्पना को रंगों में उकेरेंगे, वहीं भाषण प्रतियोगिता में वे अपने विचारों और सपनों को शब्दों के माध्यम से साझा करेंगे।‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ अभियान के जरिए विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उन्हें देश के विकास और भविष्य के प्रति अपनी सोच व्यक्त करने का अवसर भी मिलेगा।












