न्यूज डेस्क,रायगढ़,छत्तीसगढ़,22सितंबर2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ के संत पूज्य प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। डिग्री कॉलेज रायगढ़ के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा और देश से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दर्शक दीर्घा में बैठकर पूरी प्रस्तुति देखी और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। नाट्य मंचन में सेवा, समर्पण, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से जुड़े संदेशों को अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
🟠चुनौतियों और विभिन्न परिस्थितियों को मंच पर किया प्रस्तुत
विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति के जरिए,सार्वजनिक जीवन की विभिन्न परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच लिए गए निर्णयों तथा देश के विकास से जुड़े विषयों को मंच पर उतारा। प्रस्तुति में कोरोना महामारी के कठिन दौर सहित विभिन्न परिस्थितियों का भी उल्लेख किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना को केंद्र में रखते हुए सामाजिक दायित्व और सेवा भावना से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। अतिथियों और दर्शकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की।
🟠17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहा सेवा संकल्प अभियान
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया,कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा हैं। अभियान के तहत सेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। उनके अनुसार अभियान में 12 संकल्प और 25 सेवा कार्य शामिल किए गए हैं।उन्होंने कहा,कि इन गतिविधियों का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच को विभिन्न वर्गों तक बढ़ाने के साथ लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ना हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने की बात कही।
🟠विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका पर जोर
उप मुख्यमंत्री ने कहा,कि विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की यात्रा को नाट्य रूप में प्रस्तुत किया हैं। उन्होंने कहा,कि युवाओं की भागीदारी सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रयासों में महत्वपूर्ण हैं।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा भावना, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रचनात्मक तरीके से सामने रखा।
🟠बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रवींद्र गबेल, सभापति डिग्री लाल साहू, अरुणधर दीवान, गुरुपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, श्रीकांत सोमावार, विकास केडिया, अनुपम पाल, जतीन साव, अरुण कातोरे और पवन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, डीएफओ रायगढ़ अरविंद पीएम, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय और जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।












