संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22सितंबर2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के जमीनी प्रभाव को,जानने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ग्राम कुंजनगर पहुंचीं। यहां उन्होंने ग्रामीण महिलाओं और विभिन्न योजनाओं की हितग्राहियों से सीधे संवाद किया। मंत्री ने महिलाओं से योजनाओं से मिल रहे लाभ, उनके उपयोग और परिवार की जरूरतों पर पड़ रहे प्रभाव के बारे में जानकारी ली।
🟠महतारी वंदन और मातृ वंदना योजना की हितग्राहियों से बातचीत
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विशेष रूप से महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लाभान्वित महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने महिलाओं से जाना,कि योजनाओं के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग वे किस तरह कर रही हैं,और इससे उनके परिवार की दैनिक जरूरतों तथा मातृत्व से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में कितनी मदद मिल रही हैं।संवाद के दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया, कि योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उन्हें परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग दिया हैं। महिलाओं ने यह भी बताया,कि आर्थिक मदद मिलने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा हैं,और वे परिवार की जरूरतों में पहले की तुलना में अधिक योगदान दे पा रही हैं।
🟠योजनाओं के जमीनी असर को समझने की पहल
मंत्री ने महिलाओं की बातों को गंभीरता से सुना और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े उनके अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने यह भी समझने का प्रयास किया, कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं तक योजनाओं का लाभ किस तरह पहुंच रहा हैं,और इसका उनके दैनिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ रहा हैं।महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ मातृत्व, पोषण और परिवार की आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से हितग्राहियों से सीधे संवाद कर योजनाओं की उपयोगिता और उनके अनुभवों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा हैं।
🟠महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा जनसंवाद
ग्राम कुंजनगर में महिलाओं के साथ हुए इस संवाद के दौरान मंत्री ने कहा,कि योजनाओं की वास्तविक उपयोगिता को समझने के लिए हितग्राहियों से सीधे बातचीत जरूरी हैं। ग्रामीण महिलाओं के सुझाव और अनुभव योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में उपयोगी हो सकते हैं।सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह जनसंवाद महिला सशक्तिकरण, जनभागीदारी और शासन-जनता के बीच सीधे संवाद को मजबूत करने की पहल के रूप में सामने आया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।












