आयुर्वेद शिविर में 780 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ,प्राकृतिक चिकित्सा से स्वस्थ जीवन का संदेश

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,23सितंबर2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत,विश्व आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बलरामपुर के बस स्टैंड में विकासखंड स्तरीय आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच और आयुर्वेद से जुड़ी जानकारी का लाभ लिया। इस दौरान कुल 780 हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।शिविर का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद की उपयोगिता से परिचित कराने के साथ स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों ने नागरिकों को दैनिक जीवन में उपलब्ध औषधीय वनस्पतियों के उपयोग और उनके गुणों की जानकारी दी।🟠नीम, तुलसी और गिलोय के औषधीय गुणों की दी जानकारी

शिविर में चिकित्सकों ने नीम, तुलसी और गिलोय जैसी औषधीय वनस्पतियों के गुणों के बारे में लोगों को बताया। नागरिकों को प्राकृतिक रूप से उपलब्ध इन वनस्पतियों के पारंपरिक उपयोग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी गई।इसके साथ ही योग और प्राणायाम को स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर भी जोर दिया गया। चिकित्सकों ने नियमित योग और प्राणायाम के महत्व के बारे में नागरिकों को जानकारी दी।

🟠रक्तचाप और शुगर की जांच, दवाओं का निःशुल्क वितरण

स्वास्थ्य शिविर में आने वाले लोगों का रक्तचाप और ब्लड शुगर जांचा गया। जांच के बाद आवश्यकता के अनुसार लोगों को आयुर्वेदिक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया।शिविर में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों को आयुर्वेद विभाग की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी दी गई। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति नियमित रूप से सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

🟠स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की पहल

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक,पहुंचाने के साथ पारंपरिक चिकित्सा पद्धति और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। शिविर में लोगों की भागीदारी ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और जांच सेवाओं के प्रति उनकी रुचि को भी सामने रखा।शिविर में जिला आयुष अधिकारी डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. हसन इकबाल, डॉ. बीरबल सिंह, डॉ. अन्नपूर्णा सहित आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें