अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,23सितंबर2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत जनहित से जुड़े कार्यों को, धरातल पर उतारने की दिशा में,जनपद पंचायत वाड्रफनगर की ग्राम पंचायत इंजानी ने एक उल्लेखनीय पहल की हैं। गांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप बनाए गए सामुदायिक शौचालय ने विद्यार्थियों के, साथ ग्रामीणों के लिए भी स्वच्छता और सुविधा का नया माध्यम तैयार किया हैं।विद्यालय के पास शौचालय की सुविधा नहीं होने से पहले छात्र-छात्राओं,अभिभावकों, बाजार आने वाले लोगों और आसपास के नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत ने विद्यालय के समीप सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया।
🟠नियमित साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था
सामुदायिक शौचालय के निर्माण के साथ ग्राम पंचायत ने इसकी नियमित साफ-सफाई,पानी की उपलब्धता और रखरखाव पर भी ध्यान दिया हैं। इससे शौचालय लगातार उपयोग के लिए तैयार रहता हैं,और विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण मिल रहा हैं।आज विद्यालय के छात्र-छात्राएं इस सुविधा का नियमित उपयोग कर रहे हैं। इसके चलते खुले में शौच की प्रवृत्ति में, कमी आने के साथ आसपास के वातावरण में भी स्वच्छता दिखाई दे रही हैं। लोगों में स्वच्छता और साफ-सफाई को लेकर जागरूकता बढ़ी हैं।
🟠छात्राओं को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण
इस सामुदायिक सुविधा का विशेष लाभ विद्यालय की छात्राओं को मिला हैं। शिक्षकों और ग्रामीणों के अनुसार सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक शौचालय की सुविधा मिलने से छात्राओं को पहले की परेशानियों से राहत मिली हैं। इससे उनकी विद्यालय में उपस्थिति और आत्मविश्वास में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला हैं।गांव के लोगों के लिए यह पहल केवल एक शौचालय निर्माण तक सीमित नहीं हैं,बल्कि सामुदायिक जरूरत को समझकर उसका समाधान करने का उदाहरण भी हैं।
🟠सेवा भाव और सामुदायिक सहभागिता का उदाहरण
सेवा संकल्प अभियान के तहत इस पहल को स्वच्छता, स्वास्थ्य और गरिमा से जुड़े प्रयास के रूप में देखा जा रहा हैं। स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बीच इंजानी का यह सामुदायिक शौचालय स्थानीय स्तर पर जनसुविधा और जागरूकता का उदाहरण बन रहा हैं।ग्राम पंचायत की यह पहल बताती हैं,कि स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देकर किए गए छोटे लेकिन उपयोगी कार्य भी ग्रामीणों के दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इंजानी का सामुदायिक शौचालय अब स्वच्छता के साथ-साथ सेवा भावना, जनहित और सामुदायिक सहभागिता की मिसाल के रूप में सामने आ रहा हैं।












