देर रात झिलमिली थाना पहुंचे एसपी योगेश पटेल, रात्रि गश्त और पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,23सितंबर2026

जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को, अधिक प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने 21 सितंबर 2026 की देर रात थाना झिलमिली का औचक निरीक्षण किया। अचानक थाने पहुंचे एसपी ने थाना परिसर, रात्रि गश्त व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न कार्यों का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

🟠रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने पर जोर

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र में संचालित रात्रि गश्त व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने गश्त में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, क्षेत्र में भ्रमण, संवेदनशील स्थानों की निगरानी और दिन-रात कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों की समीक्षा की।एसपी ने थाना प्रभारी को क्षेत्र में सतत निगरानी, प्रभावी रात्रि गश्त और अपराध नियंत्रण की दिशा में लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा,कि रात्रि गश्त के दौरान संवेदनशील स्थानों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी बनी रहे।

🟠‘ए’ और ‘बी’ नोटबुक से लेकर अभिलेखों की जांच

औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जवानों से क्षेत्र की बुनियादी जानकारी, अपराधियों का रिकॉर्ड तथा पूर्व घटनाओं के समय और विवरण से जुड़ी जानकारी ली। इसके लिए थाने में संधारित ‘ए’ एवं ‘बी’ नोटबुक का भी अवलोकन किया गया।उन्होंने थाना के विभिन्न पंजियों और रोजनामचा की जांच करते हुए,रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही सीसीटीएनएस में नियमित एंट्री, निगरानीशुदा गुंडा-बदमाशों की चेकिंग और विभिन्न अभिलेखों में दर्ज प्रविष्टियों की भी समीक्षा की।

🟠जवानों से सीधे संवाद, समस्याओं के निराकरण का भरोसा

एसपी योगेश पटेल ने निरीक्षण के दौरान थाना में पदस्थ पुलिस अधिकारियों और जवानों से सीधे संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना तथा नियमानुसार उनके निराकरण के संबंध में आश्वस्त किया।उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और सजगता के साथ करने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने कहा,कि पुलिस की सक्रियता और संवेदनशील कार्यप्रणाली से आमजन के बीच सुरक्षा की भावना और विश्वास मजबूत होता हैं।

🟠उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का बढ़ाया उत्साह

निरीक्षण के दौरान एसपी ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया और उन्हें इसी तरह जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने थाना स्तर पर पुलिसिंग को और मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सक्रिय रहने पर जोर दिया।इस दौरान थाना प्रभारी झिलमिली उप निरीक्षक सरफराज फिरदौसी सहित थाना के अधिकारी एवं पुलिस जवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें