संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,24सितंबर2026
सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली हैं। उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने,नई मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में करीब 175 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 23 करोड़ 28 लाख 61 हजार रुपये के कार्यों का लोकार्पण तथा 154 करोड़ 88 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को पेयजल, सामुदायिक भवन, एसटीपी, अधोसंरचना और अमृत मिशन से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली। इस दौरान सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक चातुरी नंद, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान और छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
🟠24 गांवों में पेयजल सुविधाओं का लोकार्पण
उप मुख्यमंत्री साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन के तहत,रेट्रो फिटिंग और एकल ग्राम योजना के अंतर्गत 24 गांवों में पेयजल सुविधा के लिए 18.18 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन और अन्य निर्माण कार्यों के लिए 5.10 करोड़ रुपये के कार्य भी पूरे किए गए हैं।वहीं, 10.21 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी निर्माण, अमृत मिशन 2.0 के तहत 139.55 करोड़ रुपये के जल प्रदाय कार्यों और करीब 5.12 करोड़ रुपये के अन्य विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
🟠‘विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं होगी’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए,उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा,कि जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाता हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा कर जनता को उसका लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता हैं।उन्होंने कहा,कि सरायपाली के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। सांसद रूपकुमारी चौधरी की मांग पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सड़क एवं अधोसंरचना विकास का उल्लेख करते हुए कहा,कि लोक निर्माण विभाग द्वारा ढाई वर्षों में करीब 12,666 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं।
🟠महानदी का पानी घर-घर पहुंचाने की तैयारी
विधायक चातुरी नंद ने अमृत मिशन 2.0 के तहत स्वीकृत जल प्रदाय योजना के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा,कि यह योजना केवल पेयजल से जुड़ी परियोजना नहीं,बल्कि बड़ी संख्या में परिवारों की दैनिक जरूरतों से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल हैं। महानदी का पानी घर-घर पहुंचने से क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद हैं।सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा,कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही हैं। उन्होंने लंबे समय से चली आ रही रेल लाइन की मांग का भी उल्लेख किया और बताया,कि इसके लिए सर्वे का कार्य शुरू हो गया हैं।
🟠बड़ी संख्या में नागरिक रहे मौजूद
कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती चंद्र, उपाध्यक्ष हेमंत प्रधान और कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।












