अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,24सितंबर2026
शहर में निराश्रित पशुओं और आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को,नियंत्रित करने की दिशा में संचालित पशु जन्म नियंत्रण केंद्र (ABC सेंटर) की सुविधाओं को,जल्द बेहतर किया जाएगा। ग्राम पंचायत बड़कीमहरी के गोठान परिसर में नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा स्थापित केंद्र का 23 सितंबर को पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग की टीम ने निरीक्षण किया।यह निरीक्षण कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश के अनुपालन में किया गया। टीम ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, अधोसंरचना और संचालन की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
🟠सुविधाओं और संसाधनों की होगी बढ़ोतरी
निरीक्षण के दौरान उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस.एस. सेंगर के साथ डॉ. अनिश, डॉ. लीनवानी और पशु चिकित्सालय एवं बलरामपुर ब्लॉक प्रभारी डॉ. ममता निकुंज मौजूद रहीं। मुख्य नगरपालिका अधिकारी दीपक एक्का ने टीम को केंद्र की मौजूदा स्थिति और संचालन से जुड़ी जानकारी दी।सीएमओ ने बताया,कि सीमित संसाधनों के बावजूद केंद्र का संचालन जारी हैं। आवश्यक अधोसंरचना के निर्माण, मरम्मत और विस्तार का काम तेजी से किया जा रहा हैं। इसके साथ ही जरूरी उपकरणों और अन्य सामग्री की खरीदी की प्रक्रिया भी चल रही हैं।उन्होंने बताया,कि सुविधाओं को जल्द उन्नत कर नगर पालिका परिषद के माध्यम से केंद्र का नियमित और सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
🟠आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने में मिलेगी मदद
ABC सेंटर के सुदृढ़ होने से नगर में निराश्रित पशुओं, खासकर आवारा कुत्तों की संख्या को वैज्ञानिक और मानवीय तरीके से नियंत्रित करने में मदद मिलने की उम्मीद हैं। इससे श्वान दंश जैसी घटनाओं में कमी लाने और नगरवासियों की सुरक्षा बढ़ाने में सहायता मिल सकती हैं।इसके साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाने की दिशा में भी यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं। प्रशासन के अनुसार, ABC सेंटर को मजबूत करना स्वच्छ, सुरक्षित और संवेदनशील नगर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।












