न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,24सितंबर2026
जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में अवैध मवेशी तस्करी और पशु क्रूरता के मामले में,पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 रास भैंसा बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार,मवेशियों को क्रूरता पूर्वक पैदल हांककर ले जाया जा रहा था और उन्हें झारखंड के बूचड़खाने ले जाने की तैयारी थी।
🟠ग्रामीणों की सूचना पर शुरू हुई कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायत दोरना में कुछ लोगों द्वारा चार मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ले जाते हुए देखा गया। ग्रामीणों ने संदेहियों से पूछताछ की, जिस पर उन्होंने अपना नाम राहुल (20), निवासी तुरियाबीरा और राजकुमार (23), निवासी तुरियाबीरा बताया।पूछताछ में दोनों ने कथित तौर पर बताया,कि इन मवेशियों को उदारी निवासी बसारत अंसारी को बेचने और आगे झारखंड के बूचड़खाने ले जाने की बात थी। इसके बाद प्रार्थी की रिपोर्ट पर लुण्ड्रा थाने में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
🟠आरोपियों की निशानदेही पर 4 भैंसे बरामद
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने प्रार्थी का बयान दर्ज किया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से चार रास भैंसे जब्त किए गए।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में राहुल और राजकुमार ने चारों भैंसों को पैदल हांककर बसारत अंसारी (52), निवासी उदारी, थाना लुण्ड्रा को बेचने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने बसारत अंसारी को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस का कहना हैं,कि पूछताछ में उसने मवेशियों को खरीदकर बूचड़खाने ले जाने की बात स्वीकार की।मामले में आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त अपराध साक्ष्य पाए जाने के बाद पुलिस ने राहुल, राजकुमार और बसारत अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
🟠पुलिस टीम की रही सक्रिय भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लुण्ड्रा निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी, सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण सिंह मरावी, प्रधान आरक्षक मानिक राम, आरक्षक शिवप्रसाद खलखो, धीरेन्द्र कुमार, इबनूल खान एवं रियाजुल खान की सक्रिय भूमिका रही।लुण्ड्रा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही हैं।












