अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,24सितंबर2026
बलरामपुर जिले में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। पुलिस ने उड़ीसा से बिहार ले जाए जा रहे 109.235 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई हैं। मामले में पुलिस ने बिहार के बोकारो जिले के एक आरोपी को, गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं। पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
🟠पिकअप के नीचे बनाया था गुप्त चेंबर
पुलिस के अनुसार,तस्करों ने गांजा छिपाकर ले जाने के लिए पिकअप वाहन में विशेष तरीके से गुप्त चेंबर तैयार कराया था। बोलेरो पिकअप क्रमांक JH10AQ5144 के बॉक्सनुमा गुप्त चेंबर में गांजे के करीब 100 पैकेट छिपाए गए थे।पुलिस को सूचना मिली थी,कि उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप लेकर एक संदिग्ध पिकअप वाहन बलरामपुर के रास्ते बिहार की ओर जाने वाला हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एमसीपी (मोबाइल चेक पोस्ट) लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।
🟠मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया वाहन
24 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अंबिकापुर की ओर से आ रहे,संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके डाले के नीचे गुप्त चेंबर बनाए जाने का संदेह हुआ।पिकअप का डाला उठाकर अलग करने पर अंदर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चेंबर का पता चला। चेंबर की तलाशी लेने पर उसमें गांजे के पैकेट बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, कुल 100 पैकेट गांजा मिला, जिसका वजन तौलने पर 109.235 किलोग्राम निकला। इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई हैं।
🟠बिहार निवासी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से पिकअप चालक योगीराज पिता एशन शाह, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कतिकनार, वार्ड क्रमांक 05, थाना नवागढ़, जिला बोकारो, बिहार को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से गांजा और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को विधिवत जब्त किया गया। मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 167/2026, धारा 20(ख)(2)(ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया हैं।
🟠तस्करी के पूरे नेटवर्क की तलाश
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बलरामपुर जिले से होकर गुजरने वाले अवैध गांजा एवं मादक पदार्थों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप उड़ीसा में कहां से लाई गई थी और इसे बिहार में किसे पहुंचाया जाना था।मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी हैं। पुलिस का कहना हैं,कि तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाकर संबंधित लोगों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
🟠वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मीप्रसाद त्रिपाठी के निर्देशन में की गई।












