न्यूज डेस्क,नई दिल्ली,24सितंबर2026
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए,24 प्रमुख नियुक्तियां की हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन), प्रदेश महामंत्री (संगठन), प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) और संगठक पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।इस फेरबदल में छत्तीसगढ़ के लिए भी अहम बदलाव किया गया हैं। कर्मवीर को प्रदेश महामंत्री (संगठन), छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई हैं। वहीं शिवप्रकाश को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों का दायित्व सौंपा गया हैं।
🟠शिवप्रकाश और सौदान सिंह को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी
नई नियुक्तियों में शिवप्रकाश को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा का राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया हैं। उनका केंद्र मुंबई रहेगा।वहीं सौदान सिंह को बिहार, झारखंड,ओडिशा और पश्चिम बंगाल का राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया हैं। उनका केंद्र भुवनेश्वर होगा।इसके अलावा वी. सतीश को एससी-एसटी मोर्चा एवं संसदीय कार्यालय के लिए संगठक और नागेंद्र को वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क की जिम्मेदारी दी गई हैं।
🟠छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बदली संगठन की जिम्मेदारी
नियुक्तियों में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों को शामिल किया गया हैं।छत्तीसगढ़ के लिए कर्मवीर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी मिली हैं,जबकि मध्य प्रदेश में चन्द्रशेखर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया हैं।
🟠भाजपा की 24 नियुक्तियों की पूरी सूची
1. शिवप्रकाशराष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) – आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवामुंबई
2. सौदान सिंहराष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) – बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगालभुवनेश्वर
3. वी. सतीशसंगठक – एससी, एसटी मोर्चा, संसदीय कार्यालयदिल्ली
4. नागेन्द्रसंगठक – वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्पर्कदिल्ली
5. अजय जामवालप्रदेश महामंत्री (संगठन) – महाराष्ट्रमुंबई
6. सतीश धोंडप्रदेश सह महामंत्री (संगठन), महाराष्ट्र एवं जनजाति संपर्क (गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र)नागपुर
7. मधुकरप्रदेश महामंत्री (संगठन) – आंध्र प्रदेश, तेलंगानाहैदराबाद
8. दशरथप्रदेश सह महामंत्री (संगठन) – तेलंगानावारंगल
9. रवींद्र राजूप्रदेश महामंत्री (संगठन) – असम, त्रिपुरा, कार्यालय निर्माणगुवाहाटी
10. भीखूभाई दलसानियाप्रदेश महामंत्री (संगठन) – बिहारपटना
11. पवन साईप्रदेश महामंत्री (संगठन) – झारखंडरांची
12. सिद्धार्थनप्रदेश महामंत्री (संगठन) – हिमाचल प्रदेशशिमला
13. रत्नाकरप्रदेश महामंत्री (संगठन) – गुजरात, दादरा नगर हवेली एवं दमन एवं दीवअहमदाबाद
14. अरुण बिन्नाडीप्रदेश सह महामंत्री (संगठन) – गुजरातराजकोट
15. फणीन्द्रनाथ शर्माप्रदेश महामंत्री (संगठन) – उत्तराखंडदेहरादून
16. पवन राणाप्रदेश महामंत्री (संगठन) – दिल्ली, हरियाणादिल्ली
17. कर्मवीरप्रदेश महामंत्री (संगठन) – छत्तीसगढ़रायपुर
18. चन्द्रशेखरप्रदेश महामंत्री (संगठन) – मध्य प्रदेशभोपाल
19. मानस मोहंतीप्रदेश महामंत्री (संगठन) – ओडिशाभुवनेश्वर
20. मंत्री श्रीनिवासुलुप्रदेश महामंत्री (संगठन) – पंजाब, चंडीगढ़चंडीगढ़
21. धर्मपालप्रदेश महामंत्री (संगठन) – उत्तर प्रदेशलखनऊ
22. अमिताभ चक्रवर्तीप्रदेश महामंत्री (संगठन) – पश्चिम बंगालकोलकाता
23. अभय गिरीसंगठक – ब्रज क्षेत्रआगरा
24. अनंत नारायण मिश्रसंगठक – भागलपुर, पूर्णिया, कोसी क्षेत्रपूर्णिया
🟠संगठनात्मक ढांचे में बदलाव का सिलसिला
भाजपा ने इससे पहले अगस्त 2026 में भी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की थी,जिसमें शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया था।24 नई नियुक्तियां पार्टी के विभिन्न राज्यों और संगठनात्मक क्षेत्रों में जिम्मेदारियों के पुनर्विन्यास का हिस्सा हैं। नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू होने की जानकारी दी गई हैं।












