युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,24सितंबर2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार और सेवा भावना को सही दिशा देकर समाज और राष्ट्र में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता हैं। उन्होंने कहा,कि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।मुख्यमंत्री गुरुवार को राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में,आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए,विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनएसएस स्वयंसेवकों को सम्मानित किया।

🟠सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं एनएसएस स्वयंसेवक

मुख्यमंत्री साय ने एनएसएस स्वयंसेवकों से प्रदेश में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा,कि एनएसएस और सेवा संकल्प अभियान की मूल भावना समाज के लिए स्वयं आगे बढ़कर काम करना हैं।उन्होंने कहा,कि स्वयंसेवक स्वच्छता, रक्तदान, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, नशामुक्ति और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे विषयों को जनभागीदारी से जोड़ सकते हैं। एक युवा की छोटी-सी पहल भी परिवार, समाज और समुदाय को किसी अच्छे उद्देश्य से जोड़ने का माध्यम बन सकती हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि एनएसएस युवाओं को केवल गतिविधियों में भाग लेने का अवसर नहीं देता, बल्कि उन्हें लोगों की समस्याओं को समझने, जिम्मेदारी लेने, टीम के साथ काम करने और समाधान के लिए आगे आने का संस्कार भी देता हैं।🟠शिक्षा से रोजगार तक युवाओं के लिए बढ़ रहे अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप शिक्षा, शासकीय सेवा, रोजगार, उद्यमिता, खेल और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में अवसर बढ़ाने पर काम कर रही हैं।उन्होंने बताया,कि पुलिस विभाग में करीब 7 हजार युवाओं की भर्ती की गई हैं। व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही हैं। बिजली कंपनियों में 1,235 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी हैं। वहीं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 430 लैब अटेंडेंट को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए रोजगार मेलों के आयोजन की भी बात कही गई।

🟠नई औद्योगिक नीति में स्थानीय युवाओं के रोजगार पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में निवेश के साथ रोजगार सृजन को भी प्राथमिकता दी गई हैं। उनके अनुसार पिछले डेढ़ वर्षों में प्रदेश को 8.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।उन्होंने कहा,कि औद्योगिक नीति में स्थानीय लोगों को रोजगार देने वाले उद्यमों के लिए विशेष प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया हैं। सरकार का उद्देश्य हैं, कि प्रदेश में आने वाले निवेश का लाभ यहां के युवाओं को रोजगार के अवसरों के रूप में मिले।🟠2030 तक 5 हजार स्टार्टअप को बढ़ावा देने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री साय ने युवाओं से केवल नौकरी की तलाश करने के बजाय रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30 के तहत वर्ष 2030 तक प्रदेश में 5 हजार स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखा गया हैं।उन्होंने कहा,कि युवाओं के नवाचार और विचारों को उद्यम में बदलने के लिए स्टार्टअप तथा उद्यमिता का वातावरण तैयार किया जा रहा हैं।

🟠6 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा एआई प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा,कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों का महत्व लगातार बढ़ रहा हैं। छत्तीसगढ़ के युवाओं को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करने के, उद्देश्य से मुख्यमंत्री एआई मिशन के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया हैं।इस मिशन के तहत 6 लाख विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य हैं। इससे विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ भविष्य में रोजगार और उद्यमिता के अवसरों के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।

🟠नालंदा परिसरों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा बेहतर माहौल

मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में नालंदा परिसरों का निर्माण किया जा रहा हैं। यहां युवाओं को अध्ययन के लिए पुस्तकें और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा हैं।उन्होंने बताया,कि दिल्ली स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल की क्षमता बढ़ाकर 200 सीट की गई हैं,और इस बार वहां के 13 विद्यार्थियों ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की हैं।

🟠खेल प्रतिभाओं के लिए भी बढ़ रहे अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा,कि शिक्षा और रोजगार के साथ खेल के क्षेत्र में भी युवाओं को अवसर दिए जा रहे हैं। प्रदेश के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए शासकीय नौकरी का रास्ता साफ किया गया हैं। सरकार का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराना हैं।

🟠विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भी प्रदेश के युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, परिश्रम, नवाचार और सेवा भावना अहम भूमिका निभाएगी।उन्होंने कहा,कि एनएसएस के माध्यम से युवाओं में विकसित हो रहे सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के संस्कार भविष्य में उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करेंगे।

🟠उच्च शिक्षा मंत्री ने भी किया युवाओं का उत्साहवर्धन

उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने एनएसएस स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा,कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक और रचनात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण मंच हैं। उन्होंने कहा,कि एनएसएस के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित होता हैं।उन्होंने कहा,कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षा को रोजगार और कौशल से जोड़ने की दिशा में भी लगातार कार्य किया जा रहा हैं।समारोह में मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनएसएस स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा सचिव अविनाश चम्पावत, आयुक्त रीता यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े अधिकारी, विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रतिनिधि, कार्यक्रम अधिकारी और बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें