संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,25सितंबर2026
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संसाधन संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने जिले की, विभिन्न सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 14 करोड़ 78 लाख 61 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की हैं। इन कार्यों में जलाशयों का जीर्णोद्धार, नहरों की रिमॉडलिंग और लाइनिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।स्वीकृत कार्यों के पूरा होने के बाद जिले में कुल 408 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
इससे कृषि क्षेत्र को बेहतर सिंचाई व्यवस्था मिलने के साथ किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।जल संसाधन विभाग द्वारा टेकापार जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 94 लाख 42 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस कार्य के पूरा होने से 133 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।इसी तरह साल्हेवारा जलाशय के जीर्णोद्धार तथा नहरों की रिमॉडलिंग एवं लाइनिंग के लिए 4 करोड़ 85 लाख 33 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई हैं। कार्य पूर्ण होने के बाद 164 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा।
वहीं सिंगारपुर व्यपवर्तन शीर्ष कार्य के जीर्णोद्धार तथा नहरों की रिमॉडलिंग एवं लाइनिंग के लिए 4 करोड़ 98 लाख 86 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना के पूरा होने से 111 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।तीनों योजनाओं के माध्यम से जिले की सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ जल संसाधनों के, बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया हैं। योजनाओं के पूर्ण होने से कृषि भूमि तक सिंचाई का दायरा बढ़ेगा और किसानों को खेती के लिए बेहतर जल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।












