अमित चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी,बने अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल युवा सम्मेलन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,25सितंबर2026

अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने रायपुर निवासी एवं समाजसेवी अमित चौधरी को,अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल युवा सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया हैं। संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने 25 सितंबर को नियुक्ति-पत्र जारी कर उनके मनोनयन की घोषणा की।🟠समाजसेवा और संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए मिली जिम्मेदारी

अमित चौधरी के सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। उनका मनोनयन राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अमर सुल्तानिया तथा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल (अधिवक्ता) की अनुशंसा एवं मार्गदर्शन में किया गया।

🟠छत्तीसगढ़ में युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर

अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का उद्देश्य अग्रवाल समाज के विभिन्न,संगठनों और समाजबंधुओं को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता तथा संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना हैं। इसी दिशा में युवा सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को समाजसेवा,सेवा कार्यों और नेतृत्व की गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा हैं।प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अमित चौधरी ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे।

🟠शिक्षा,रोजगार और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की बात

अमित चौधरी ने कहा,कि उनका प्रयास रहेगा कि छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाए। साथ ही समाजसेवा, शिक्षा, रोजगार, युवा नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए।उन्होंने युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय पहल करने की बात कही।

🟠समाजबंधुओं ने दी शुभकामनाएं

अमित चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर अग्रवाल समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। समाज के लोगों ने उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए युवा वर्ग की सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों में भागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें