न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,26सितंबर2026
गणेश विसर्जन के दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने और पुलिस अधिकारी के वाहन में तोड़फोड़ करने के,मामले में मणीपुर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने ग्राम जगदीशपुर मेन रोड पर रास्ता बाधित कर तेज आवाज में डीजे बजाया और समझाइश देने पहुंचे थाना प्रभारी दरिमा के साथ विवाद करते हुए झूमाझटकी की। इस दौरान उनके शासकीय वाहन के कांच तोड़कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए,मणीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,घटना में शामिल बताए जा रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
🟠गणेश विसर्जन के दौरान बाधित था मुख्य मार्ग
पुलिस के मुताबिक, थाना प्रभारी दरिमा शासकीय कार्य से अंबिकापुर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम जगदीशपुर मेन रोड पर गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान एक पिकअप वाहन में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था,जिससे आम रास्ता बाधित हो गया था।थाना प्रभारी ने रास्ता देने और स्थिति को समझाने का प्रयास किया। आरोप हैं,कि इस दौरान कुछ लोगों ने विवाद करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की और थाना प्रभारी के साथ झूमाझटकी की।
🟠वाहन के कांच तोड़कर किया क्षतिग्रस्त
पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपियों ने थाना प्रभारी के शासकीय वाहन के कांच तोड़ दिए,जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई।
🟠पूछताछ में घटना में संलिप्तता स्वीकार करने का पुलिस का दावा
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटना में शामिल छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया।जांच के दौरान अपराध में संलिप्तता के साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
🟠गिरफ्तार आरोपियों के नाम
🔸️अनिल राजवाड़े (42 वर्ष) — नरवापारा, जगदीशपुर
🔸️धनेश्वर राजवाड़े उर्फ धन्नू (22 वर्ष) — मझियानपारा, जगदीशपुर
🔸️रामदेव राजवाड़े उर्फ चुटुल (19 वर्ष) — मझियानपारा, जगदीशपुर
🔸️शिवशंकर राजवाड़े उर्फ शिव (44 वर्ष) — भिठियापारा, जगदीशपुर
🔸️नीरज राजवाड़े (20 वर्ष) — नरवापारा, जगदीशपुर
🔸️मुकेश दास (18 वर्ष) — पटेलपारा, जगदीशपुर
🟠मणीपुर पुलिस टीम ने की कार्रवाई
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र जांगड़े, प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, महिला आरक्षक शांति लकड़ा, आरक्षक अनिल सिंह, निरंजन बड़ा, अतुल सिंह, अनिल परिहार, रामकेश्वर, अरविन्द सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रहे।पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।












