अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,1अक्टूबर2026
आदिवासी विकास विभाग, बलरामपुर द्वारा विभागीय आश्रम एवं छात्रावासों में,अहाता निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए जारी प्रथम ई-निविदा को खोलने की निर्धारित तिथि में आंशिक संशोधन किया गया हैं। अब यह ई-निविदा 06 अक्टूबर 2026 को खोली जाएगी।
🟠अपरिहार्य कारणों से बदली गई तारीख
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, बलरामपुर ने जानकारी दी,कि उक्त कार्यों के लिए जारी प्रथम ई-निविदा को खोलने की प्रक्रिया पहले 01 अक्टूबर 2026 को निर्धारित की गई थी। अपरिहार्य कारणों के चलते निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन किया गया हैं।संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब ई-निविदा खोलने की कार्यवाही 06 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे की जाएगी।
🟠सहायक आयुक्त कार्यालय में होगी कार्रवाई
विभाग के अनुसार ई-निविदा खोलने की पूरी कार्यवाही सहायक आयुक्त,आदिवासी विकास कार्यालय, बलरामपुर में निर्धारित समय पर संपन्न होगी।निविदा प्रक्रिया से, संबंधित सभी पक्षों के लिए संशोधित तिथि महत्वपूर्ण हैं। इसलिए संबंधित लोगों को पूर्व निर्धारित 01 अक्टूबर की, जगह अब 06 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे की नई तारीख और समय को ध्यान में रखना होगा।
🔸️पहले ई-निविदा खोलने की तारीख: 01 अक्टूबर 2026
🔸️संशोधित तारीख: 06 अक्टूबर 2026
🔸️समय: सुबह 11 बजे
🔸️स्थान: सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, बलरामपुर
🔸️कार्य: आश्रम/छात्रावासों में अहाता निर्माण एवं अन्य कार्य
विभाग ने स्पष्ट किया हैं,कि यह संशोधन अपरिहार्य कारणों के चलते किया गया हैं। अन्य निविदा संबंधी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार आगे बढ़ाई जाएगी।












