संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,1अक्टूबर2026
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत,समाज कल्याण विभाग द्वारा रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम,बूढ़ापारा में सियान सेवा महाकुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने वरिष्ठजनों से संवाद किया और उन्हें वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में 4 हजार से अधिक वरिष्ठजन लाभान्वित हुए।कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए यात्रा सुविधा,सहायक उपकरण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया गया। इस दौरान मंत्री ने कहा,कि वरिष्ठजनों का अनुभव समाज की बड़ी ताकत हैं,और उनकी गरिमा की रक्षा करना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है।
🟠1810 वरिष्ठजनों को देशभर में निशुल्क यात्रा के लिए बस पास
सियान सेवा महाकुंभ में सियान आशीष सेवा योजना के तहत 80 वर्ष से अधिक आयु के 1810 वरिष्ठ नागरिकों, को देशभर में निशुल्क यात्रा के लिए बस पास प्रदान किए गए।इसके अलावा जरूरत के अनुसार वरिष्ठजनों को 2 हजार छड़ियां, 1 हजार श्रवण यंत्र और 20 ट्राइसाइकिल भी वितरित की गईं। इन सुविधाओं का उद्देश्य बुजुर्गों के लिए आवागमन को आसान बनाने के साथ उनकी रोजमर्रा की गतिविधियों में सहूलियत उपलब्ध कराना हैं।
🟠“वरिष्ठजन केवल विरासत नहीं, आज के विकास के सहभागी”
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि वरिष्ठजन केवल परिवार के बुजुर्ग सदस्य नहीं,बल्कि समाज की सांस्कृतिक विरासत और जीवन के अनुभवों के वाहक हैं। उन्होंने अपने परिश्रम और अनुभव से परिवार तथा समाज को मजबूत आधार दिया हैं।उन्होंने कहा,कि वरिष्ठजनों का सम्मान करने के साथ-साथ उनके अनुभव और ज्ञान को समाज के विकास में भी स्थान मिलना चाहिए। मंत्री ने कहा, “वरिष्ठजन केवल कल की विरासत नहीं हैं, बल्कि आज के विकास के सहभागी हैं।”उन्होंने विकसित भारत के संकल्प और नवा अंजोर-अंजोर 2047 की सोच में, वरिष्ठजनों की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
🟠पेंशन से आगे बढ़कर स्वास्थ्य और सम्मान पर जोर
मंत्री ने कहा,कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का वरिष्ठजन कल्याण केवल पेंशन तक सीमित नहीं हैं। स्वास्थ्य सुरक्षा, देखभाल, आवागमन, सामाजिक सहभागिता और सम्मानजनक जीवन को भी प्राथमिकता दी जा रही हैं।वित्तीय वर्ष 2026-27 में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए 400 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री पेंशन योजना के लिए 450 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया हैं। विभाग के अनुसार प्रदेश में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से वर्तमान में 15,90,080 वरिष्ठजन लाभान्वित हो रहे हैं।मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया,कि योजनाओं के पात्र हितग्राहियों तक सहायता समय पर, पारदर्शिता के साथ और सम्मानपूर्वक पहुंचे।
🟠2.55 लाख से अधिक वरिष्ठजनों ने की तीर्थयात्रा
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उल्लेख करते हुए,मंत्री ने बताया कि योजना के माध्यम से अब तक 2 लाख 55 हजार 845 वरिष्ठजनों को आध्यात्मिक यात्रा का लाभ मिला हैं।उन्होंने कहा,कि कई वरिष्ठजनों के लिए तीर्थयात्रा जीवनभर की इच्छा होती हैं। ऐसी योजनाएं उन्हें अपनी इस इच्छा को पूरा करने का अवसर देती हैं। इसी तरह सियान आशीष सेवा योजना के तहत दिए जा रहे,बस पास वरिष्ठ नागरिकों के आवागमन को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।
🟠सियान हेल्पलाइन 155326 से मिलेगी सहायता
कार्यक्रम में मंत्री ने वरिष्ठजनों के लिए सियान हेल्पलाइन 155326 की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा,कि जरूरत के समय बुजुर्गों को सहायता के साथ भरोसा और अपनापन मिलना जरूरी हैं।उन्होंने वृद्धाश्रम, अटल वयो अभ्युदय योजना, प्रशामक देखरेख गृह और सियान गुड़ी जैसी व्यवस्थाओं का उल्लेख करते हुए कहा,कि विभाग का उद्देश्य वरिष्ठजनों के लिए सुरक्षित,आत्मीय और सम्मानपूर्ण वातावरण तैयार करना हैं।उन्होंने कहा,कि ऐसा समाज बनाना जरूरी हैं,जहां बुजुर्ग स्वस्थ और सक्रिय रहें तथा परिवार और समुदाय से जुड़े रहें।
🟠रायपुर में शुरू हुए ‘सियान आशीष सेवा’ और ‘सियान श्रम सम्मान’
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रायपुर जिला प्रशासन ने दो विशेष पहलों की शुरुआत की। इनमें ‘प्रोजेक्ट सियान आशीष सेवा’ और ‘प्रोजेक्ट सियान श्रम सम्मान’ शामिल हैं।प्रोजेक्ट सियान आशीष सेवा के तहत जिले के 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को देशभर में यात्रा के लिए, निशुल्क बस पास उपलब्ध कराने की पहल की गई हैं।वहीं प्रोजेक्ट सियान श्रम सम्मान के माध्यम से लंबे समय से श्रम विभाग में पंजीकृत वरिष्ठ निर्माण श्रमिकों को पात्र योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। इस पहल के तहत 60 वरिष्ठ श्रमिकों को लाभ प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई।
🟠वरिष्ठ निर्माण श्रमिकों के लिए पेंशन और सहायता का प्रावधान
पात्र निर्माण श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना के तहत 60 वर्ष की,आयु के बाद 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान हैं।इसी तरह तीन वर्ष से पंजीकृत 59 से 60 वर्ष आयु के पात्र श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता का प्रावधान हैं।रायपुर जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य पात्र वरिष्ठ श्रमिकों की पहचान कर उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाना हैं,ताकि उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें आर्थिक सहारा मिल सके।
🟠“आपका अनुभव हमारी शक्ति, आपकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी”
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा,कि सरकारी योजनाओं की सफलता केवल आंकड़ों से नहीं, बल्कि इस बात से तय होनी चाहिए कि उनसे वरिष्ठजनों के जीवन में कितनी सुविधा आई और उनके चेहरे पर कितनी खुशी आई।उन्होंने सभी से वरिष्ठजनों की सुरक्षा, सहभागिता और गरिमा के तीन संकल्प लेने का आह्वान किया।
“आपका अनुभव हमारी शक्ति हैं,आपकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी है और आपकी सहभागिता विकसित छत्तीसगढ़ की पहचान हैं।”
🟠कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
🔸️बृजमोहन अग्रवाल — सांसद
🔸️ लक्ष्मी वर्मा — राज्यसभा सांसद
🔸️लोकेश कावड़िया — अध्यक्ष, दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम
🔸️संजय श्रीवास्तव — अध्यक्ष, नागरिक आपूर्ति निगम
🔸️डॉ. ममता साहू — अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग
🔸️गौरीशंकर श्रीवास — अध्यक्ष, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड
🔸️पुरंदर मिश्रा — विधायक
🔸️मोतीलाल साहू — विधायक
🔸️ शहला निगार — प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग
🔸️गौरव सिंह — कलेक्टर, रायपुर
🔸️संबित मिश्रा — नगर निगम आयुक्त
🔸️कुमार बिश्वरंजन — जिला पंचायत सीईओ
🔸️गजेंद्र सिंह ठाकुर — संचालक समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित रहे।












