सरगुजा में युवक की हत्या का खुलासा, चंद घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,5अक्टूबर2026

सरगुजा जिले में युवक की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने,त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद के बाद आरोपियों ने युवक के सिर और गर्दन के पीछे लोहे के धारदार बसीला से गंभीर वार किए,जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो लोहे के बसीला भी बरामद किए हैं।

🟠गैरेज के कमरे में खून से लथपथ मिला युवक का शव

पुलिस के मुताबिक, 04 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली,कि ग्राम खैरबार बदुलापारा स्थित एक वाहन गैरेज के कमरे में एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हैं। सूचना मिलते ही, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।मृतक की पहचान विश्वजीत कुल्हाड़े उर्फ राजा के रूप में हुई। बताया गया,कि वह वाहन मैकेनिक का काम सीख रहा था और रात के समय गैरेज के कमरे में ही सोता था। शव के सिर के पीछे और गर्दन के हिस्से में धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान मिले।मामले में प्रार्थी रमेश सोनी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 701/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 103(1) के तहत जांच शुरू की गई।

🟠एफएसएल टीम के साथ पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए,डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने पुलिस टीम को, आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी और सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस टीम ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने चश्मदीद गवाहों से पूछताछ के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया।

🟠पूछताछ में विवाद के बाद हत्या की बात सामने आई

जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों की पहचान आकाश उर्फ चिंटू, उम्र 26 वर्ष, पिता शम्भू सिंह और आकाश कंवर, उम्र 19 वर्ष, पिता कैलाश कंवर, दोनों निवासी खैरवार बदुलापारा, थाना कोतवाली अंबिकापुर के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना की रात मृतक के साथ विवाद होने की बात बताई। इसके बाद लोहे के बसीला से हमला कर विश्वजीत की हत्या करने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो लोहे के बसीला जब्त किए हैं।

🟠न्यायिक रिमांड की कार्रवाई

पुलिस का कहना हैं,कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त अपराध साक्ष्य पाए जाने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में पेश करने की कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस ने गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही हैं।

🟠पुलिस टीम रही सक्रिय

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश गुप्ता, परवेज फिरदौशी, नितिन सिन्हा, विवेक राय, लालबाबू सिंह तथा सैनिक दशरथ गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें